‘प्लेस ऑफ गॉड’ वो रहस्यमय शहर जिसे कहा जाता है भगवान की जगह

  • Tuesday May 16 2023 - 07:50 PM
  •  

हमारी दुनिया में बहुत से रहस्य ​छीपे हुए हैं और कुछ रहस्य ऐसे हैं जो आज तक रहस्य ही बन कर रह गये हैं। दुनिया में कई जगह ऐसी भी है जहा एक रहस्य का पता नहीं चलता कि उससे पहले और दुसरा रहस्य सामने आ जाता है। कुछ इसी तरह की अजीबो गरीबो घटना फिर से देखने को मिली है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

हम आप को बताने जा रहे हैं, एक ऐसी जगह के बारे में जो मेक्सिको में स्थित हैं और इसे ‘प्लेस ऑफ गॉड’ यानी ‘भगवान की जगह’ कहा जाता है। यह जो जगह है वह अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। आप को बता दें इस जगह को टियाटिहुआकन  के नाम से भी जाना जाता है। 14वीं सदी में इस जगह की खोज एजटेक्स साम्राज्य के लोगों ने की थी और उन्होंने ही इस जगह का नाम टियाटिहुआकन रखा था।

बताया जाता है कि यह जगह अपने आप ही प्रकट हो गई ​​थी और आज भी रहस्य ही बनी हुई है। इसका कोई पता नहीं कि किसने बनाया, क्यो बनाया, कब बनाया और यहां कौन रहते थे। इस जगह के बारे में कहीं कोई जानकारी नहीं मिल पाई और ना ही किसी किताब में लिखा गया है। हां एक अनुमान जरूर लगा सकते हैं कि यहां करीब 25 हजार लोग रहते होंगे। जानकारी के मुताबिक इस शहर की खास बात ये पता चली है कि यहां एक पिरामिड कें अंदर इंसानों की हडडियां मिली है और ये भी कहा जाता है कि वहां पर इसांनों की बलि दी जाती है।