संघ प्रमुख मोहन भागवत मस्जिद और मदरसा पहुंचे, इमाम संगठन के प्रमुख से मिले

  • Friday September 23 2022 - 11:26 PM
  •  

नईं दिल्ली। मुस्लिम समुदाय तक अपनी पहुंच को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को एक मस्जिद और मदरसे का दौरा किया और ऑल इडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख के साथ चर्चा की। इमाम संगठन के प्रमुख ने दोनों की मुलाकात के बाद भागवत को राष्ट्रपिता कहा।

आरएसएस के सरसंघचालक मध्य दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित एक मस्जिद में गए और उसके बाद उन्होंने उत्तरी दिल्ली के आजादपुर में मदरसा तजावीदुल कुरान का दौरा भी किया। भागवत के साथ दौरे में मौजूद संघ के एक अधिकारी ने बताया कि यह पहला मौका है जब सरसंघचालक ने किसी मदरसे का दौरा किया है।

आरएसएस पदाधिकारी के अनुसार, ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख उमर अहमद इलियासी ने मदरसे के बच्चों से बातचीत के दौरान भागवत को राष्ट्रपिता बताया। उन्होंने बताया, हालांकि, भागवत ने तत्काल टोका और कहा कि देश में एक ही राष्ट्रपिता हैं और बाकी सभी भारत की संतानें हैं।

उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख ने देश को जानने-समझने की जरूरत पर बच्चों से बात की और कहा कि दुआ/पूजा करने के तौरतरीके अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन सभी धर्माे का अवश्य ही सम्मान किया जाना चाहिए। इलियासी और भागवत के बीच मस्जिद में करीब एक घंटे तक बातचीत हुईं। इसी मस्जिद में ऑल इडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन का दफ्तर और इलियासी का आवास भी है। मस्जिद व मदरसे का दौरा .इमाम संगठन प्रमुख ने उन्हे राष्ट्रपिता बताया .कहा- दुआ/पूजा करने के तौर-तरीके अलग- अलग हो सकते हैं लेकिन सभी धर्माे का अवश्य ही सम्मान किया जाना चाहिए