यहां 2 मीटर लंबे होते हैं महिलाओं के बाल, वजह जानकर हिल जायेगा दिमाग
अक्सर चीन की महिलाएं अपनी खूबसूरत स्किन और सिल्की बालों के लिए जानी जाती हैं। लेकिन चाइना के एक प्राचीन गांव होंगलूओ की महिलाओं के बाल 1.5 मीटर से लेकर 2 मीटर से भी ज्यादा लंबे होते हैं। चाइना का ये गांव ‘लॉन्ग हेयर विलेज’ के नाम से भी जाना जाता है।
क्यों बढ़ते है इतने लम्बे बाल
चाइना के इस छोटे से गांव की महिलाएं पूरे जीवन में केवल अपने 18वें जन्मदिन के अवसर पर ही अपने बालों को कटवा सकती हैं। इसका ये मतलब होता है कि लड़की शादी के लिए तैयार हो चुकी है। इस गांव की महिलाएं जब अपने लिए जीवनसाथी की तलाश करती हैं तो वो अपने बालों को स्कार्फ से ढक कर रखती हैं।
लड़की के कटे हुए बालों को लड़की की दादी सजावटी डिब्बे में उसकी शादी होने तक संभाल कर रखती हैं। शादी के बाद लड़की के इन बालों को उसके पति को तोहफे में देने का रिवाज है। महिलाएं अपने बालों को सिर्फ अपने पति और बच्चों को ही दिखा सकती हैं।



