भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेत्री उमा भारती
राजनीति से दूर रहकर दो साल गंगा यमुना के लिए करुंगी कार्य: उमा भारती
वृंदावन। भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि वह अगले दो साल सक्रीय राजनीति से दूर रहकर गंगा और यमुना की स्वच्छता के लिए कार्य करेंगी। गंगा यमुना को लेकर उनके के्रंद्रीय मंत्री बनने के दौरान जो कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हेें पुरा करने का प्रयास करेंगी। इस संबंध में उन्होंने पार्टी नेतृत्व को भी अवगत करा दिया है।
साध्वी बीते दस दिनों से वृंदावन के कात्यायनी मंदिर में गुप्त नवरात्रि में प्रवास पर रहकर शतचंडी महायज्ञ अनुष्ठान में शामिल हुईं। उन्होंने यहां रविवार को प्राचीन रविवार को अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद मध्यप्रदेश के लिए रवाना होने के दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान उन्होंने संकल्प लिया था कि पिछली सरकार में जो कार्य अधूरे रह गए हैं। अब वह उसे पूरा करेंगी। गंगा और यमुना शुद्धिकरण के लिए अगले दो साल कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि गंगा, यमुना को लेकर वह ही नहीं देश के प्रधानमंत्री भी दुखी हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के सवाल पर कहा कि कमलनाथ उनके बड़े भाई है। उनसे राजनीतिक संबंध है, लेकिन वह भाजपा में आते हैं। तो यह विपक्ष की समाप्ति के लक्षण है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीति में कोई भी नेता नरेंद्र मोदी के कद का नहीं है, ना ही यूपी में योगी के मुकाबले कोई दूसरा नेता विपक्ष में है। कांग्रेस के जो नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व की बहुत बड़ी कमी उजागर होती है। उमा भारती ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो राम का विरोध करते है, उसके कुनबे में कोई नहीं रह जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा वो किया। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर कहा कि भाजपा इस बार 400 के पार जा रही है। जबकि एन डी ए गठबंधन के साथ तो सरकार 450 के प्रचंड बहुमत से सरकार फिर बनेगी।
उन्होंने कहा कि अयोध्या की तरह ही मथुरा और काशी में भी भव्य मंदिर बनेगा और मुस्लिम पक्ष भी तथ्यों को समझते हुए पूरा सहयोग कर रहा है। अगर तथाकथित सेकुलर हिंदू नेता अनर्गल बयान न करें तो सद्भाव पूर्ण तरीके से दोनो मंदिरों का निर्माण हो जाएगा। क्यों कि देश का मुसलमान कानून को मानने वाला और सदभाव रखने वाला है।



