ठा. बांकेबिहारी का स्वर्ण हिंडोला
ठा. बांकेबिहारी आज स्वर्ण हिंडोला मे देंगे दर्शन
- दर्शनों का समय 4 घंटे बढ़ाया
- प्रात: 7.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक होंगे दर्शन
- शाम को 5 से रात्रि 11 बजे तक होंगे दर्शन
वृंदावन। ठा. बांकेबिहारी मंदिर में हरियाली तीज पर (आज) सुबह से ही ठाकुर बांकेबिहारी स्वर्ण हिंडोला में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ की संभावना के चलते ठाकुरजी के दर्शन का समय 4 घंटे बढ़ा दिया है।
शनिवार को प्रात: 7.45 बजे से दोपहर 2 बजे और सायंकालीन सेवा में शाम 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक ठा. बांकेबिहारी गर्भ़गृह से बाहर स्वर्ण हिंडोला में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे।
बांकेबिहारी मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत का कहना है कि हरियाली तीज पर ठा. बांकेबिहारी प्रात:कालीन एवं सायंकालीन सेवा में 2-2 घंटे दर्शन का समय बढ़ाया गया है। स्वर्ण हिंडोला में दर्शन के समय बढ़ाने के साथ ही आरती का समय भी बदलाव किया गया है।
बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन और आरतियोें का समय
प्रात:कालीन सेवा
सेवायत का निज मंदिर में प्रवेश- प्रात: 6 बजे
दर्शन खुलने का समय - प्रात: 7.45 बजे
श्रृंगार आरती - प्रात: 7.55 बजे
राजभोग सेवा - प्रात: 8 बजे
राजभोग आरती - मध्याह्न 1.55 बजे
दर्शन बंद होने का समय - मध्याह्न 2 बजे
सेवायत का निज मंदिर से निकास- मध्याह्न 3 बजे
सायंकालीन सेवा
सेवायत का निज मंदिर में प्रवेश- सायं 4 बजे
दर्शन खुलने का समय - सायं 5 बजे
शयन आरती - रात्रि 10.55 बजे
दर्शन बंद होने का समय - रात्रि 11 बजे
सेवायत का निज मंदिर से निकास - रात्रि 12 बजे



