सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का इटली में निधन, पीएम मोदी ने जताई संवेदना

  • Wednesday August 31 2022 - 11:11 PM
  •  

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का निधन हो गया है। राहुल गांधी की नानी पाओला माइनो की मृत्यु उन्ही के इटली वाले पुश्तैनी घर में हुई है। उनकी उम्र 90 साल थी. 

कांग्रेस पार्टी के संचार विभाग के महासचिव जयराम रमेश ने जानकारी दी है कि बीते मंगलवार 30 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार ईसाई रीतिरिवाज से इटली में किया गया। 

सोनिया अपनी मां से मिलने गई थीं इटली 

सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो की तबियत काफी समय से खराब होने की जानकारी हुई थी। इसी लिए सोनिया गांधी 23 अगस्त को ही इटली के लिए रवाना हो गई थीं। उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी इटली में मौजूद हैं। सोनिया गांधी की मां के निधन पर कांग्रेस के तमाम नेताओं ने दुःख प्रकट किया है।. 

पीएम मोदी ने जताया दुःख 

सोनिया गांधी की माँ पाओला माइनो के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुःख जताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, दुःख की इस घडी में मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ हैं।