अयोध्याः भगवान राम की जन्मभूमि कभी बौद्ध मंदिरों का केंद्र तो कभी क्षत्रियों की राजधानी रही

  • Tuesday July 02 2024 - 11:59 PM
  •  

भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या का इतिहास गौरवपूर्ण एवं समृद्ध है। यह पभु श्रीराम की जन्म के साथ-साथ कर्मस्थली भी है। जहां 500 वर्षों के कडे संघर्ष के बाद भव्य राम मन्दिर बना है। 

22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान राम लला गर्भगृह में विराजमान होकर भक्तो को दर्शन दे रहे हैं। यहां पतित पावनी मां सरयू नदी रूप में अवतरित होकर सदियों से भक्तों का कल्याण करती हैं।

अयोध्या प्राचीन शहर और भगवान राम का जन्म स्थान छावनी के करीब स्थित है। अयोध्या को हिंदू पौराणिक कथाओं में साकेत के रूप में जाना जाता है। इसे सूर्यवंशी राजवंश द्वारा स्थापित किया गया था। 

कहते हैं कि अयोध्या शब्द अयुद्धा का बिगड़ा स्वरूप है। रामायण काल में यह नगर कौश राज्य की राजधानी थी। बौद्ध काल में यह श्रावस्ती राज्य का प्रमुख शहर मन गया; और इसका नाम साकेत प्रचलित हुआ। वेदों में अयोध्या को ईश्वर का नगर बताया गया है। अष्टचक्रा नव द्वारा देवानां पूरयोध्या और इसकी सम्पन्नता को तुलना स्वर्ग से की गई है। अथर्ववेद में यौगिक प्रतीक के रूप में अयोध्या का उल्लेख है।

रामायण के अनुसार अयोध्या की स्थापना मनु ने की थी। अयोध्या की स्थापना प्राचीन भारतीय ग्रंथों के आधार पर ई.पू. 2200 के आसपास मानी जाती है। यह पुरी सरयू के तट पर 12 योजन (लगभग 144 कि.मी.) लम्बाई और 3 योजन (लगभग 36 कि.मी.) चौड़ाई में बसी थी। कई शताब्दी तक यह नगर सूर्यवंशी राजाओं की राजधानी रहा। स्कन्द पुराण के अनुसार सरयू के तट पर दिव्य शोभा से युक्त दूसरी अमरावती के समान अयोध्या नगरी है। 

जैन मत के अनुसार यहां 24 में से पांच तीर्थंकरों का जन्म हुआ था। जैन और वैदिक दोनों मतों के अनुसार भगवान रामचन्द्रजी का जन्म भी इसी पावन भूमि पर हुआ। उक्त सभी तीर्थकर और भगवान रामचंद्र सभी इक्ष्वाकु वंश से थे। इसका महत्व प्राचीन इतिहास में निहित है क्योंकि भारत के प्रसिद्ध एवं प्रतापी क्षत्रियांे (सूर्यवंशी) की राजधानी यही नगर रहा है। यही नहीं, पहले यह कोसल जनपद की राजधानी था।

प्राचीन उल्लेखों के अनुसार तब इसका क्षेत्रफल 96 वर्ग मील था। यहां पर सातवीं शाताब्दी में चीनी यात्री ह्वेनसांग आया था। उसके अनुसार यहां 20 बौद्ध मंदिर थे तथा 3000 भिक्षु रहते थे।

फैजाबाद शहर वर्ष 2018 से अयोध्या शहर हो चुका है। फैजाबाद शहर की स्थापना अवध के पहले नबाव बुरहानुल मुल्क सआदत अली खान ने 1730 में की थी। उन्होंने इसे अपनी राजधानी बनाई और अयोध्या का नाम बदलकर फैजाबाद कर दिया। फैज बख्श, (जिनके नाम पर फैजाबाद का नाम रखा गया है) शुजा-उद-दौला के दरबार में एक दरबारी थे। लेकिन वह यहां बहुत कम समय व्यतीत कर पाए। तीसरे नवाब शुजाउद्दौला यहां रहते थे और उन्होंने नदी के तट पर 1764 में एक दुर्ग का निर्माण करवाया था। उनका और उनकी बेगम का मकबरा इसी शहर में स्थित है। 1775 में अवध की राजधानी को लखनऊ ले जाया गया। 19वीं शताब्दी में अवध की राजधानी का अयोध्या से पतन हो गया।

अयोध्या में घूमने लायक जगहें कौन-कौन सी हैं?

अयोध्या में घूमने लायक कई जगहें हैं, जैसे कि कनक भवन, हनुमान गढ़ी, तुलसी स्मारक भवन, राम पार्क, मणि पर्वत, रामकोट, श्रीनागेश्वरनाथ मंदिर और सरयू घाट आदि है। आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में स्थित अयोध्या एक प्राचीन शहर है। इसे हिंदुओं के सात पवित्र शहरों में से एक माना गया है, इसे शहर को अवध भी कहा जाता है।

अयोध्या किस राज्य की राजधानी थी?

भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या कोशल राज्य की प्रारंभिक राजधानी हुआ करती थी। यहां पर इक्ष्वाकु, हरिश्चंद्र, पृथु, मांधाता, सागर, भगीरथ, दिलीप, दशरथ जैसे कई प्रतिष्ठित राजाओं का शासन हुआ करता था।

अयोध्या का दूसरा नाम क्या है?

रामनगरी अयोध्या इन दिनों काफी सुर्खियों में है क्योंकि 22 जनवरी को यहां पर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा है, लेकिन क्या आप अयोध्या का दूसरा नाम जानते हैं, दरअसल अयोध्या का दूसरा नाम साकेत है।