बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास़्त्री
भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ धीरेंद्र शास्त्री दिल्ली से वृंदावन करेंगे पदयात्रा
वृंदावन। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास़्त्री ने कहा कि देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ वह दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा करेंगे। यह पदयात्रा वह सात नवंबर से 16 नवंबर तक देश की राजधानी दिल्ली से वृंदावन तक करेंगे।
वह ठाकुर बांकेबिहारी से प्रार्थना करेंगे कि किसी भी तरह से भारत देश हिंदू राष्ट्र बने और मथुरा कृष्ण जन्म भूमि में भगवान कृष्ण का भव्य एवं दिव्य मंदिर बने।
वह वृंदावन के प्राचीन सप्तदेवालयों में से एक ठाकुर राधारमण मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन करने के साथ ही अपने मित्र भागवताचार्य पुडरीक गोस्वामी द्वारा की जा रही श्रीमद भागवत का श्रवण करने के लिए आए। यहां भागवताचार्य ने उनके वृंदावन आगमन पर स्वागत किया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ब्रज को मांस, मदिरा मुक्त बनाने के लिए संकल्प को लेकर वह ठाकुर राधारमण लाल के चरणों में आया हूं। उनसे प्रार्थना की है कि ब्रज पूरी तरह से मांस, मदिरा मुक्त हो। उन्होंने सावन मास में कांवड़ यात्रा पर कहा कि शिव भक्त कांवड़ यात्रा करें, वह किसी तरह का ऐसा कार्य न करें जिससे धर्म पर दाम लगे, नशे और विवादों से दूर रहें।



