दुनिया का सबसे लंबा लॉकडाउनः कोरोना के डर से तीन साल तक बेटे के साथ घर में बंद रही महिला
गुरूग्राम। कोरोना के डर की एक हैरतअंगेज खबर सामने आई है। संक्रमण का डर एक महिला के दिलोदिमाग पर इस कदर हावी रहा कि उसने अपने साथ अपने दस साल के बेटे को तीन साल घर में कैद रखा। पति घर के बाहर से ही घर की जरूरत की चीजों को मुहैया कराता रहा, लेकिन पत्नी ने उसे तीन साल साल के लंबे समय तक घर में प्रवेश नहीं करने दिया।
पति की शिकायत पर मंगलवार देर शाम घर का दरवाजा तोड़कर महिला और उसके बच्चे को बाहर निकाला। परिवार से अलग मारूति विहार में किराए के मकान में रह रहा पति सुजान माझी पत्नी मुनमुन माझी के कहने पर जरूरत का सामान अपने घर की सीढ़ियों पर रख दिया करता था। दोनों मां बेटे साबुन से धोने के बाद फल आदि चीजों को खाते थे। पिछले तीन साल से सूरज न देखने वाले बेटा घर से ऑन लाइन पढाई कर रहा था।
बुधवार शाम में मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज हुए बयान में महिला ने बताया कि वह चाहती थी कि उसका बेट एंटी कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद ही घर से बाहर निकले। सुजान के मुताबिक उन्होंने कई बार अपनी पत्नी को समझाया कि कोरोना खत्म हो चुका है। लेकिन वह मानने को तैयार नही थी। डॉक्टरों के अनुसार महिला मानसिक समस्या से ग्रस्त है। तीन साल पहले कोविड काल में उनका बेटा सात साल का था। अब वह दस साल का हो चुका है। इस दौरान कई बार उनके पति सुजान माझी ने उसे घर से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह नाकाम रहे।
पत्नी मुनमुन मांझी का कहना है कि बेटे को वैक्सीन लगने तक वह घर से बाहर कदम नहीं रखेगी। इस दौरान महिला ने अपने पति को भी फ्लैट के अन्दर आने से इनकार कर दिया। महिला का कहना है कि उसके पति आफिस जाते हैं, इसलिए बाहर से घर में कोविड संक्रमण आ सकता है। बच्चा वर्तमान में पूरी तरह से स्वास्थ्य है।
मानसिक चिकित्सा विभाग के डॉक्टर विनय कुमार ने बताया कि बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं। बच्चे ने बताया कि वह उसे समय-समय पर खाना और जरूरूत की चीजें मिल जाया करती थी। उन्होंने बताया कि पति-’पत्नी दोनोंं के एंटी कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। इसके बाद भी महिला मानसिक रूप से समस्या ग्रस्त थी।
कोरोना के डर से पिछले तीन साल से बच्चे के साथ घर में कैद महिला को केवल इसलिए घर से बाहर नहीं निकली और बच्चे को भी नहीं निकलने दिया कि बच्चे को कोरोनारोधी वैक्सीन नहीं लगी थी। वह कहती थी जब तक उसके बेटे को कोरोनारोधी वक्सीन नहीं लग जाती, तब तक वह घर से बाहर नहीं निकलेगी और ना ही बच्चे को निकलने देगी।
पति ने बताया कि उनका बेटा स्कूल नहीं जा पाता था। उन्होंने कई बार जूम के जरिए पढाई कर वाई। ताकि उसका स्लेबस पूरा हो सके। पड़ोसियां ने बताया कि कोविड से पहले महिला उसने बात किया करती थी, लेकिन पिछले तीन सालों से न ही बच्चे को देखा और न ही उसकी मां को देखा था।
कॉलोनी के प्लंबर सुब्रत कुमार का कहना है कि सुझान मांझी ने कई बार मकान खुलवाने के लिए मदद भी मांगी थी। उनके कहने पर कई बार उसने किसी बहाने से मकान खुलवाने की केशिश की। लेकिन महिला ने मकान नहीं खोला। लॉक डाउन में महिला ने उसे पाइप लाइन ठीक करने के लिए बुलाया लेकिन घर नहीं खोला।



