गोवर्धन में अद्भुत प्रतिभा के धनी तीन वर्ष के भागवत पर बन रही है डाक्यूमेंट्री फिल्म
- गोवर्धन में तीन वर्षीय बालक के सोशल मीडिया पर हैं लाखों फॉलोअर
- फिल्म निर्देशिका बीनू राजपूत कर रही नई डाक्यूमेंट्री फिल्म भक्त भागवत
गोवर्धन। एक तीन वर्षीय बालक भागवत शर्मा जिसकी उम्र महज तीन वर्ष है, लेकिन आध्यात्मिक ज्ञान पूरा है। भागवत व गीता के श्लोकों का उच्चारण सहज भाव से कर देता है। वे अंग्रजी ज्ञान को भी ठाकुरजी से जोड़ता है। उसके लाखों फॉलोअर सोशल मीडिया पर हैं। उस पर श्रीकृष्ण की पूरी कृपा है। अद्भुत प्रतिभा के धनी भागवत शर्मा पर मशहूर फिल्म निर्देशिका बीनू राजपूत नई डाक्यूमेंट्री फिल्म “भक्त भागवत (टिनी लवर आफ लार्ड कृष्णा)“ बना रही है। डाक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग गिरिराजजी की तलहटी में चल रही है।
जानी मानी फिल्म निर्देशिका बीनू राजपूत ने बताया कि तीन वर्षीय भागवत शर्मा एक अद्भुत प्रतिभा का धनी है। जो कि आध्यात्मिक जीवन के लिये भी समर्पित है और भौतिक ज्ञान भी साथ-साथ पढ़ता है। उन्होंनें बताया कि गीता में श्रीकृष्ण कहते हैं, जिसकी भक्ति पिछले जन्मों में अधूरी रह जाती है, वह दोबारा जन्म लेकर स्वतः ही भक्ती करने लगता है। ऐसे ही अद्भुत प्रतिभा का धनी बालक भागवत है। जब ये अपनी माता के गर्भ में थे तब इन्होनें अपनी माता से श्रीमद भागवत के 18 हजार श्लोक सुने हैं। गुरुकुल में दीक्षा ग्रहण करने वाले भागवत सुबह 4 बजे उठते हैं और पूरा दिन भक्तिमय कार्य करते हैं, जैसे शास्त्रों के श्लोक याद करना, प्रवचन सुनना, कीर्तन करना, माला जप करना, सेवा करना इत्यादि कार्य करते हैं।
भागवत सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे विश्व में सनातन धर्म एवं वैदिक संस्कृति का प्रचार कर रहे हैं और अभी तक लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला चुके हैं। भागवत ने अंग्रेजी अक्षरों को भी भगवान के नामों से परिभाषित कर दिया। वे कहते है ए से अर्जुन बी से बलराम होता है।



