UPPSC Result 2022: यूपी लोक सेवा परीक्षा में टॉप 10 में 8 में लड़कियों का कब्जा, आगरा की दिव्या टॉपर

  • Friday April 07 2023 - 11:50 PM
  •  

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने शुक्रवार को रिजल्‍ट घोषित किया है। जिसमें आगरा की दिव्या सिकरवार ने टॉप किया है। आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) - 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इसमें रिक्त 383 पदों के सापेक्ष 364 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है और 19 पद खाली रह गए हैं। 

आयोग ने इस भर्ती प्रक्रिया को रिकार्ड समय दस महीने में पूरा कर दिया है। इस बार टाप टेन की लिस्ट में आठ महिलाएं हैं। आयोग के प्रभारी सचिव विनोद गौड़ ने बताया कि राज्य संपत्ति विभाग में व्यवस्थाधिकारी के एक पद, राज्य सम्पत्ति विभाग में व्यवस्थापक के 16 और खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड में रसायनज्ञ के दो पदों के लिए उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिले। यह पद खाली रह गए हैं।

SDM के 39 पद में से 19 पर महिलाएं

ऐसा पहली बार हुआ है कि टाप 10 की सूची में 80 प्रतिशत यानी आठ महिलाओं का कब्जा है। कुल 364 पदों में से 110 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। डिप्टी कलक्टर (SDM) के 39 पद में से 19 महिलाओं का चयन हुआ है। डिप्टी एसपी के 93 पदों में से 25 महिलाएं चयनित हैं। 110 चयनित महिलाओं में 44 महिलाएं तो एसडीए और डिप्टी एसपी बनेगी। BDO के पद पर नौ, आपूर्ति निरीक्षण के पद पर दो, नायब तहसीलदार के पद पर 10 महिलाएं समेत कई विभागों में चयनित हैं।

यहां देखें टॉप 10 की लिस्‍ट

1. आगरा की दिव्या सिकरवार

2. लखनऊ की प्रतीक्षा पांडेय

3. बुलंदशहर की नमता सिह

4. उत्तराखंड की आकांक्षा गुप्ता

5. अंबेडकर नगर के कुमार गौरव

6. लखनऊ की सल्तनत परवीन

7. मध्य प्रदेश की मोहसिना बानो

8. प्रयागराज की प्राजक्ता त्रिपाठी

9. आगरा की ऐश्वर्या दुबे

10. गोंडा के संदीप कुमार तिवारी।