रॉबर्ड वाड्रा राजनीति में रखेंगे कदम, बोले- पुकार है, मैं उनका प्रतिनिधित्व करूं

  • Tuesday April 16 2024 - 12:26 AM
  •  

  • बांकेबिहारी मंदिर में रॉबर्ड वाड्रा ने की श्रृंगार आरती के दर्शन 
  • कहा- धर्म के नाम पर भेदभाव की राजनीति नहीं होनी चाहिए

वृंदावन। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ड वाड्रा ने अमेठी से चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच कहा कि यहीं नहीं देश के कोने-कोने से चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है। यह एक पुकार है। लोग उनकी मेहनत को समझते हैं। लोग चाहते हैं मैं उनका प्रतिनिधित्व करूं। उनके क्षेत्र में जाकर उनकी सुनी और उनकी प्रगति हो। चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि चाहे वह राजनीति रहे चाहे न रहें पर देश और देश के लोगों के लिए मेहनत करते रहेंगे और देश मेें धर्म निरपेक्ष सरकार बनाने का प्रयास करेंगे। 

वह सोमवर को सुबह बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी के श्रृंगार आरती के दर्शन किए। दर्शन करने के बाद मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी की गद्दी पर पूर्व विधायक प्रदीप माथुर के साथ पहुंचे रॉबर्ड वाड्रा का प्रसादी पटुका, माला और चंदन लगाकर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि देश में बदलाव का माहौल है। उसमें पूरा परिवार लगन से काम कर रहा है। इसमें वह भी शामिल होंगे। 

उन्होंने कहा कि अयोध्या हो या फिर मथुरा वह हर जगह को एक तरह से देखते हैं। इसमें राजनीति की कोई बात होनी नहीं चाहिए। जब भी किसी को कोई परेशानी होती तो वह अपने भगवान को याद करते हैं। किसी नेता या पार्टी को याद नहीं करते। मुश्किल में आया व्यक्ति जब भगवान को याद करता है उनका हौंसला बढता है। इसलिए धर्म के नाम पर भेदभाव की राजनीति नहीं होनी चाहिए। 

रॉबर्ड वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस को सनातन विरोधी कहना भाजपा का अपना प्रचार का तरीका है। उनका पूरा परिवार भेदभाव से दूर कर धर्म निरपेक्ष हैं और आने वाले समय में देश में एक धर्म निरपेक्ष सरकार बनाएंगे और देश को धर्म निरपेक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि जो नया गठबंधन बना है। उसे मजूबत रखेंगे क्यों का हमारी सोच देश को मजबूत करने की है। प्रियंका और राहुल भी इस ओर मेहनत कर रहे हैं। जो भी संभव होगा वह लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं और जो मुश्किलें उसका समाधान खोजेंगे। 

उन्होंने कहा कि बांकेबिहारी से प्रार्थना की है कि देश में सुख और शांति बनी रहे। उनका पूरा परिवार देश के साथ लगा है। प्रचार कर रहे हैं लोगों की जो भी समस्याएं हैं उन्हें समझकर उनका समाधान करने कोशिश कर रहे हैं। वह भगवान के दरबार में प्रार्थना करने आए हंै कि राहुल, प्रियंका की जो मेहनत देश और देशवासियों के लिए कर रहे हैं। वह सफल हों और एक धर्म निरपेक्ष देश को आगे ले जाना है।