बसपा सुप्रीमो ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, मथुरा जिले की पांच विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी घोषित

  • Saturday January 15 2022 - 12:45 PM
  •  

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती  ने यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 58 में से 53 सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।  इसमें मथुरा जिले की सभी पांचों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की भी घोषणा की गई है। इसमें मथुरा से जगजीत चौधरी, गोवर्धन राजकुमार रावत, मांट श्यामसुन्दर शर्मा, छाता सोनपाल सिंह, बलदेव सीट पर अशोक कुमार सुमन एडवोकेट को प्रत्याशी घोषित किया है। 

उन्होंने कहा कि विकास कार्य कराए गए। हम हर वर्ग की भलाई के लिए काम करेंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि इस बार 2022 में बसपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनना तय है। हमने यूपी हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य किया। पहली सूची जारी करने के बाद बाकी बचे प्रत्याशियों की सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

मायावती ने कहा कि बसपा गरीब, पिछड़ों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। अपने जन्मदिन पर मायावती ने कहा कि अगर 2007 की तरह इस बार भी हमारी सरकार बनती है तो यही मेरे जन्मदिन का सबसे अनमोल तोहफा होगा। मायावती आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर कार्यकर्ताओं से सरकार बनाने का आह्वान किया और बसपा कार्यकर्ताओं में एक बार फिर जोश भरा है।