बरसानाः श्री राधारानी के दर्शनों के समय में चंद्र ग्रहण के कारण हुआ बड़ा बदलाव

  • Saturday September 06 2025 - 01:33 PM
  •  

  • 7 नवंबर को सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे मंदिर के पट
  • - रविवार दोपहर 12 बजे पट बंद होने के बाद सोमवार सुबह पांच बजे खुलेंगे दर्शन 

मथुरा। बरसाना का सुप्रसिद्ध राधारानी का मंदिर के आम भक्तों के लिए दर्शन के समय में बड़ा बदलाव किया है। सात सितंबर को चद्रग्रहण होने के कारण राधारानी (श्रीजी मंदिर) में रविवार को सुबह पांच बजे मगला आरती होगी और भक्तों के लिए मंदिर के पट दोपहर 12 बजे तक खुले रहेंगे। इसके बाद सूतक लग जाने पर मंदिर के पट बंद हो जाएंगे

श्रीलाड़लीजी महाराज मंदिर के रिसीवर ने जारी पत्र के माध्यम से बताया कि रविवार सात सितंबर को चंद्र ग्रहण के कारण श्री लाड़लीजी महाराज मंदिर (श्रीराधारानी मंदिर) के दर्शन एवं मंगला आरती के के लिए पट  सुबह पांच बजे खुल जाएंगे, जा कि दोपहर 12 बजे बंद हो जाएंगे। रविवार दोपहर 12 बजे के बाद मंदिर के पट अगले दिन सोमवार को सुबह पांच बजे आम श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे।