माफिया मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा 5 लाख का जुर्माना, सांसद अफजाल अंसारी को चार साल की सजा
नई दिल्ली। माफिया मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर केस में गाजीपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उसे 10 साल की सजा सुनाते हुए 5 लाख रूपए का जुर्माना भी लगाया है। वहीं मुख्तार के भाई और बसपा सांसद अफजाल अंसारी को भी दोषी करार दिया गया है। मुख्तार अंसारी के बाद उसके सांसद भाई अफजाल अंसारी को भी गैंगस्टर एक्ट के मामले में दोषी करार दिया। गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अफजाल अंसारी को 4 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने उन पर एक लाख रूपए का जुर्माना भी लगाया है। अफजाल अंसारी को सजा का ऐलान होते ही कस्टडी में लिया गया है। सजा होने के बाद उनकी सांसदी जाना तय माना जा रहा है।
मुख्तार हंसारी को सुनाई गई 10 साल की सजा
आपकेा बता दें कि इससे पहले मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर केस में गाजीपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उन्हें 10 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उन पर 5 लाख रूपए का जुर्माना भी लगाया है। वहीं मुख्तार के भाई और बसपा सांसद अफजाल अंसारी को भी दोषी करार दिया गया है। गैंगस्टर के ये मामले करंडा थाना और मोहम्मदाबाद थाने में दर्ज आपराधिक मुकदमों से बनाई गई गैंग चार्ट पर आधारित हैं। मुख्तार अंसारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट की सुनवाई में जुड़ा जबकि अफजाल न्यायालय में पेश हुए।
पहले 15 अप्रेल को आना था फैसला
यूपी के बहुचर्चित कृष्णानन्द राय हत्याकांड और व्यापारी नन्दकिशोर रूंगटा अपहरण के बाद मुख्तार और अफजाल पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में 2007 में गैंगस्टर एक्ट के तहत अफजाल अंसारी, उनके भाई माफिया डॉन मुख्तार अंसारी और बहनोई एजाजुल हक पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। एजाजुल हक की मृत्यु हो चुकी है। इस मामले में एक अप्रेल को सुनवाई पूरी हो गई थी। पहले इस मामले में 15 अप्रेेल को फैसला आना था। लेकिन बाद में तारीख को बढाकर 29 अप्रेेल कर दिया गया। इस मामले में साल 2012 में गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ था।



