मुजफ्फरनगर में पति को जहर देने वाली पिंकी का खुलासाः पति नामर्द, दो साल में दो बार ही…
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में पति को कॉफी में जहर पिलाने वाली पिंकी पहली बार सामने आई। उसने कहा- मेरा पति अनुज नामर्द है। दो साल में उसने सिर्फ दो बार ही संबंध बनाए। उसको मैंने जहर नहीं दिया है। मेरा कोई अफेयर नहीं है। पति ने मुझ पर झूठे आरोप लगाए हैं।
पिंकी शुक्रवार को गाजियाबाद में महिला थाने के परिवार परामर्श केंद्र पहुंची। अधिकारियों से कहा- शादी के बाद से अनुज से उसके संबंध ठीक नहीं है। मुजफ्फरनगर में मेरे खिलाफ झूठा मुकदमा लिखाया। इंस्पेक्टर पुष्पा सिंह ने बताया कि 3 महीने पहले अनुज और पिंकी के बीच विवाद सामने आया था। दोनों पक्षों में सुलह कराकर पिंकी को उसके ससुराल भेज दिया गया था। 25 मार्च को खतौली कोतवाली में पिंकी खिलाफ पति को कॉफी में जहर देकर मारने की कोशिश का मामला दर्ज करवाया गया था। इसके बाद से वह फरार चल रही थी।
पिंकी ने पुलिस से कहा- मैं निर्दोष हूं पिंकी शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे गाजियाबाद महिला थाने स्थित परिवार परामर्श केंद्र पहुंची। परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्पा सिंह को बताया- मैं निर्दोष हूं। पति ने मुझ पर झूठे आरोप लगाए। घटना के दिन मैंने दो गिलास कॉफी बनाई थी। दोनों ने साथ बैठकर कॉफी पी। मैंने अनुज को कोई जहर नहीं दिया। मेरा किसी के साथ कोई अफेयर नहीं है।
बाहर निकलने पर वीडियो जारी किया। इसमें कह रही है- मेरी शादी 19 फरवरी 2025 को मुजफ्फरनगर निवासी अनुज शर्मा से हुई थी। शादी के दो साल में केवल दो ही बार अनुज मेरे कमरे में आए। केवल दो ही बार मेरे साथ संबंध बनाए। संबंध बनाने पर कहते थे- मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है। अब ऐसे में या तो उसका (अनुज का) किसी के साथ अफेयर चल रहा है या फिर वह नामर्द है।
जानिए पूरा घटनाक्रम
भंगेला गांव निवासी अनुज शर्मा की पत्नी पिंकी के खिलाफ 25 मार्च को उसकी ननद ने खतौली कोतवाली में मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया था- पिंकी ने पति अनुज शर्मा (30) को कॉफी में जहरीला पदार्थ दे दिया। इसके बाद अनुज की तबीयत बिगड़ गई। उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज करवाया गया। अनुज की शादी 2 साल पहले गाजियाबाद के फरूकनगर निवासी पिंकी उर्फ सना से हुई थी। अनुज मेरठ के एक निजी अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट है।
बहन ने लगाया आरोप- पिंकी के थे अवैध संबंध अनुज की बड़ी बहन मीनाक्षी ने बताया- पिंकी का अपने ताऊ की लड़की के बेटे से अफेयर चल रहा था, लेकिन उसने घरवालों के दबाव में शादी कर ली थी। शादी के बाद भी चोरी-छिपे लड़के से बात करती थी। ये बात अनुज को किसी तरह से पता चल गई। मोबाइल में मिले थे आपत्तिजनक मैसेज अनुज ने पिंकी का मोबाइल चेक किया तो उसमें कई आपत्तिजनक मैसेज मिले। उसने पिंकी को बॉयफ्रेंड से बात करने से मना किया। इससे दोनों के बीच विवाद हो गया। पिंकी अपने मायके चली गई। अनुज ने पिंकी के घरवालों से भी शिकायत की, लेकिन उन्होंने भी पिंकी को कुछ नहीं कहा। इसके बाद भाई ने मामले की शिकायत महिला आयोग में की। महिला आयोग ने दोनों पक्षों से बात की। उस दौरान पिंकी ने कहा था- मैं साथ रहने को तैयार हूं।
महिला आयोग के दबाव में पिंकी 15 दिन पहले ससुराल वापस आई। ससुराल लौटने के बाद पिंकी ने अपनी सास को धमकी दी थी कि मैं कुछ विशेष मकसद से लौटकर आई हूं। इस पर सास ने पूछा कि कौन सा मकसद? जवाब में पिंकी ने कहा था कि ये तो वक्त आने पर पता चल जाएगा। इसके बाद मंगलवार रात को उसने अनुज को कॉफी में जहर मिलाकर पिला दिया।



