टाइम मैनेजमेंट
जिंदगी में अव्वल रहने के लिए समय का सही इस्तेमाल बेहद जरूरी, ऐसे करें टाइम मैनेजमेंट
नई दिल्ली। जिंदगी में सफलता हासिल करने के लिए सबसे जरूरी है समय का सही उपयोग। अगर आपने टाइम मैनेजमेंट की कला सीख ली, तो यह न सिर्फ आपके प्रोफेशनल करियर में मदद करेगी, बल्कि पर्सनल लाइफ को भी बेहतर बनाएगी। सही समय प्रबंधन के साथ आप अधिक उत्पादक बन सकते हैं और नई स्किल्स भी सीख सकते हैं।
टाइम मैनेजमेंट के कुछ असरदार टिप्स
– छुट्टी वाले दिन थोड़ा समय निकालकर अगले हफ्ते का वर्क प्लान तैयार करें। इससे वर्किंग डेज़ में आप तनावमुक्त रहकर काम पर फोकस कर पाएंगे।
– हर सुबह टू-डू लिस्ट बनाएं। इसमें तीन सेक्शन रखें — ऑफिस के काम, परिवार से जुड़े कार्य और सेल्फ इंप्रूवमेंट संबंधी योजनाएं।
– काम के दौरान आने वाले अनावश्यक फोन कॉल्स या नोटिफिकेशन से बचें। मोबाइल को साइलेंट या फोकस मोड में रखें।
– रोजाना एक ही पैटर्न में काम करने से बचें। थोड़ा बदलाव लाकर काम को रोचक बनाए रखें।
– यदि आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करते हैं, तो उस समय का उपयोग जरूरी कॉल्स या मैसेज का जवाब देने में करें।
– काम के दौरान कई बार बैंक, रियल एस्टेट, इंश्योरेंस कंपनियों के एजेंट्स के फोन कॉल्स आते रहते हैं। अपने मोबाइल को साइलेंट मोड में रखकर इनकी वजह से होने वाले डिस्टर्बेंस से बचा जा सकता है।
कुछ अतिरिक्त बातें जो करेंगी मदद
– अपनी लिस्ट में उतने ही कार्य शामिल करें, जिन्हें आप एक दिन में पूरा कर सकें।
– महत्वपूर्ण और मुश्किल कार्यों को सुबह के समय निपटाएं, जब मन और दिमाग सबसे तरोताजा होते हैं।
– कामकाज को सरल बनाएं — जहां फोन कॉल या छोटा संदेश पर्याप्त हो, वहां लंबी ईमेल न लिखें।
– हर टास्क के बाद 5-7 मिनट का ब्रेक लें, इससे थकान दूर होगी और कार्यक्षमता बढ़ेगी।



