मथुरा-बाड़मेर के बीच नो जनवरी से शुरु होगी रेल सेवा
मथुरा। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मथुरा-बाड़मेर के बीच रेलसेवा संचालित की जाएगी। ट्रेन संख्या 20489/20490, बाड़मेर-मथुरा-बाड़मेर एक्सप्रेस रेलसेवा बाड़मेर से 9 जनवरी से एवं मथुरा से 10 जनवरी से एलएचबी रैक से संचालित होगी। रेलसेवा में एलएचबी रैक के 1 फस्र्ट एसी, 1 सैकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 5 द्वितीय शयनयान, 3 साधारण श्रेणी, 1 पॉवरकार श्रेणी एवं 1 गार्ड डिब्बो सहित कुल 16 डिब्बें होगें।



