हाथरस में भगदड़ के बाद भोले बाबा नारायण साकार हरी फरार, आयोजकों के विरूद्ध होगी एफआईआर
हाथरस। हाथरस में सत्संग के दौरान हुए भगदड़ हादसे के बाद से आखिर वो बाबा कहां हैं, जिनके प्रवचन कार्यक्रम में इतनी बड़ी घटना हुई। भोले बाबा नारायण साकार विश्व हरी की ओर से यह सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया था और उनका आशीर्वाद लेने और पैर छूने के चक्कर में 100 से ज्यादा लोगों की जान गई। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से ही ये बाबा फरार है और यूपी पुलिस तेजी से उसकी तलाश में लगी हुई है।
बड़ी बात ये भी है कि योगी सरकार इस घटना से काफी नाराज है और कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ थ्प्त् दर्ज की जाएगी। जिस नारायण साकार के सत्संग कार्यक्रम में यह हादसा हुआ, वह अपनी पत्नी के साथ सत्संग करते हैं। इनके सत्संग को ‘मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम’ कहा जाता है।
यौन शोषण समेत 5 गंभीर मामलों का आरोपी है बाबा साकार हरि
हाथरस/एटा। यौन शोषण समेत पांच अन्य गंभीर मुकदमों का आरोपी सूरज पाल उर्फ बाबा साकार हरि का पुराना सियासी कनेक्शन भी सामने आया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बाबा के सत्संग में शामिल होते रहे हैं। पिछले वर्ष जनवरी माह में भी अखिलेश बाबा के सत्संग में शामिल हुए थे और बाबा की महिमा का गुणगान में एक पोस्ट शेयर किया था।
अखिलेश यादव जब सूरज पाल उर्फ बाबा साकार हरि के कार्यक्रम में पहुंचे थे तो सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी फोटो के एक पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने एक्स पर सत्संग में हिस्सा लेने की तस्वीरें शेयर करते हुए एक पोस्ट भी लिखी थी. इसमें अखिलेश यादव ने कहा था कि नारायण साकार हरि की सम्पूर्ण ब्रह्मांड में सदा-सदा के लिए जय जयकार हो।
इटावा में पोस्टेड रहा है बाबा
उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल की नौकरी के दौरान 28 साल पहले बाबा इटावा में भी पोस्टेड रहा है। जानकारी के मुताबिक नौकरी के दौरान रेप का मुकदमा लिखे जाने के बाद सूरज पाल को पुलिस विभाग से बर्खास्त किया गया था। जेल से छूटने के बाद वह अपना नाम और पहचान बदलकर बाबा बन गया था।



