मदरसे में पढ़ने वाले 11 साल के बच्चे से कुकर्म, गिरफ्तारी के बाद मौलवी ने कबूला गुनाह

  • Saturday October 15 2022 - 09:46 AM
  •  

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के एक मदरसे में एक 11 वर्षीय लड़के के साथ यौन शोषण की घटना सामने आई है। पीड़ित बच्चा भी उसी मदरसे में पढ़ता है। बच्चे की मां ने इस घटना के संबंध में दिल्ली के करावल नगर थाने में मामला दर्ज कराया था।

दिल्ली पुलिस द्वारा इस मामले की जांच करते हुए आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौलवी की पहचान 24 वर्षीय मोहम्मद जावेद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान मौलवी मोहम्मद जावेद ने अपना गुनाह कबूल करते हुए खुलासा किया कि उसने लड़के का यौन शोषण किया था। 

दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में करावल नगर थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। वहीं, अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी मौलवी ने अब से पहले भी तो और बच्चों के साथ इस तरह की घिनौनी वारदात को अंजाम नहीं दिया था।