फाइनल मुकाबले में दीपिका पादुकोण (deepika padukone) को खास जिम्मेदारी दी गई है. (फोटो साभार-Instagram@deepikapadukone)
फीफा विश्वकप 2022 में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मिली खास जिम्मेदारी
मुंबई। फीफा विश्वकप 2022 कतर में चल रहा है। फीफा के मैच रोजाना सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। 18 दिसंबर को फीफा विश्वकप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले में दीपिका पादुकोण को खास जिम्मेदारी दी गई है। दीपिका पादुकोण फाइनल मुकाबले की ट्रॉफी का अनावरण करेंगी। दीपिका पादुकोण पहली ऐसी ग्लोबल स्टार बन गईं हैं जिन्हें फीफा विश्वकप 2022 की फाइनल मुकाबले की ट्रॉफी के अनावरण के लिए चुना गया है।
पहली बार किसी ग्लोबल एक्ट्रेस को मिलेगा यह सम्मान
दीपिका पादुकोण अब भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। दीपिका पादुकोण हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अब फीफा विश्वकप 2022 में फाइनल मुकाबले के लिए दीपिका कतर पहुंचेंगी साथ ही यहां पहुंचकर दीपिका फीफा विश्वकप की ट्रॉफी का अनावरण करेंगी। हालांकि इसको लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका का नाम लगभग तय हो गया है। दीपिका 18 दिसंबर से पहले ही कतर के लिए रवाना हो जाएंगी। हाल ही में फीफा मुकाबले से पहले नोरा फतेही ने भी यहां प्रदर्शन किया था।
कांस फेस्टिवल में भी बनाया गया था ज्यूरी मैंबर
दीपिका पादुकोण अब ग्लोबल स्टार हो गईं हैं। हॉलीवुड में कई फिल्में करने के बाद हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपना व्यापार भी शुरू किया है। फीफा विश्वकप में दीपिका पादुकोण को बुलाना भी उनके ग्लोबल अचीवमेंट में जुड़ेगा।



