वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर का बदला समय: 11 नवंबर से नए समय पर होंगे दर्शन और आरती
वृंदावन। प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांकेबिहारी महाराज के दर्शन और नित्यआरती के समय में बदलाव किया गया है। मंदिर प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह नया समय 11 नवंबर 2026 से लागू होगा। सर्दियों के मौसम और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय सारणी में यह परिवर्तन किया गया है।
नित्य दर्शन एवं आरती का नया समय:
- प्रातःकालीन दर्शन: सुबह 08:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक
- श्रृंगार आरती: प्रातः 08:10 बजे
- राजभोग आरती: दोपहर 01:25 बजे
- सायंकालीन दर्शन: सांय 04:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक
- शयनभोग आरती: रात्रि 08:55 बजे
सभी दर्शनार्थियों एवं श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे मंदिर के नए समयानुसार ही दर्शन के लिए पधारें, ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे। - मंदिर प्रबंधन



