बिस्तर पर लेटकर आप भगवन नाम जप करते हैं तो जानें क्या कहते हैंं संत प्रेमानंद

  • Wednesday May 28 2025 - 11:43 PM
  •  

वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज ने भगवान के नाम जप की महिमा बताते हुए कई गूढ़ रहस्यों से पर्दा उठाया हैं उन्होंने कहा कि भगवान का नाम खातेए पीते और बिस्तर पर लेटकर भी लिया जा सकता हैए लेकिन इसमें सावधानी रखने की आवश्यकता है कि जहां मन में काम होता है वहां नाम नहीं चल पायेगा। 

सत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि भगवान का नाम जपने वाला अमोघ शक्ति वाला हो जाता है। यदि जीवन में कोई विपत्ति कोई पापाचरण के कारण पीड़ा लेकर आ गई या माया ने कोई नाटक रच दिया। तो ठाकुरजी से श्रृद्धा खत्म हो गई। ऐसा नहीं होना चाहिए। अपने आराध्य का नाम लेना भी एक युद्ध की तरह है। यदि विपक्ष से भी कोई बाण आकर लगता है तो शूरवीर पीठ दिखाकर थोड़े ही रणभूमि से भागते हैं। ऐसे ही भजन के मार्ग में उतरा जाता है। यह दृढ़ संकल्प होना चाहिए कि चाहे कितनी भी विपत्तियां आयें नाम नही छूटेगा। 

संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि व्यासजी महाराज ने भी कहा कि स्मृति सर्व विपद मोक्ष। प्रभु के नाम जप में प्रियता तभी होती है जब किसी नामजप वाले संत का संग हो जाय। बिना संत संग के भजन में रूचि हो ही नहीं सकती। कहीं भी किसी का नाम जप हो रहा है तो कहीं न कहीं संत संग से। उन्होंने नाम जप का रहस्य बताते हुए कहा कि नाम जापक संत जब किसी को उपदेश करता है तो उपदेश के साथ एक शक्ति उस भक्त को जाती हैए जिसे शक्तिपात कहते हैं। वह वचनए दृष्टिए स्पर्श और संकल्प से भी हेाता है। उन्होंने कहा कि जीवन की सार्थकता भगवन नाम जपने में है। जो उपासक चलते, फिरते, खाते पीते उठते,  बैठते नामजप करता है। भगवान नाम के लिए जरूरी नहीं है कि कोई पद्मासन लगाकर बैठे गृहस्थ जीवन में कार्य करते समय नामजप कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान के नाम में अमोघ सामर्थ्य एवं शक्ति है। अश्रृद्धा से भी नाम जप यदि किसी ने कर लिया तो वह भी यमराज के साथ भारी पड़ेगा। वह भी भक्त के काम का है।

संत प्रेमानंद ने कहा कि माया का स्वभाव है अच्छे और सद कार्य में विध्न डालनाए व्यक्ति की श्वासों को व्यर्थ करना। कोई दृश्य दिखाकर कोई भोग भुगाकरए केाई बात के चिंतन में फंसाकरए किसी क्रिया में लगाकरए यही माया की चाल है कि भजन न होने देना। उन्होंने कहा कि भगवान की वैसे से अनंत शक्तियां हैं लेकिन संसार में विशेष प्रभाव वाली दो शक्तियां हैं। इनमें एक माया शक्ति विस्मरण लाती है दूसरी भजन शक्ति जो स्मरण कराती है। एक वह शक्ति हैए जिसकी शरण में जीव आ जाये तो भगवत शरण में तन्मय कर दे तो दूसरी वह माया शक्ति जो जीवन को व्यर्थ में ही निकाल दे और भगवान का विस्मरण करा दे। वह यही चाहती है कि भजन छूट जाय।

उन्होंने कहा कि सेाते समय भी भगवान का नाम लेते रहना चाहिए। क्या पता कि सुबह हो या न हो। इसलिए सोते वक्त भी एकाग्र चित्त से भगवान का नाम स्मरण करना चाहिए। भगवान का नाम बल प्रकट करने के साथ ही चित्त और आचरण शुद्ध करेगा। भगवान के नाम जैसा दुनिया में केाई मित्र नहीं है। यह बड़े.बड़े साधकों और संतों ने इसे अनुभव किया है। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति के मन में काम बसा रहा तो नाम नहीं चल पायेगा। भक्त को इस नाम जप से अपनी एक.एक चीज पावन करनी है। इसमें वाणीए दृष्टिए चिंतनए स्वभावए अंतःकरण  सभी नामपद से पवित्र हो सकते हैं। तभी भगवान का मिलन हो सकता है।