चंद्र ग्रहण: बांकेबिहारी मंदिर के दर्शनों के समय में बड़ा बदलाव
वृंदावन। बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण होने के कारण दर्शनों के समय में बड़ा परिवर्तन किया है। मंदिर के पट खुलने और बंद होने के साथ ही आरतियों और दर्शनों के बदलाव हो गया है। शाम के समय मंदिर के पट सूतक लग जाने के कारण रात तक बंद रहेंगे। मंदिर में रात नो बजे होने वाली शयन आरती दोपहर 3.25 बजे ही हो जाएगी।
मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि चंद्र ग्रहण होने के कारण बांकेबिहारी मंदिर के पट 28 अक्टूबर को सुबह 7.45 बजे खुलेंगे। श्रृंगार आरती 7.55 पर, राजभोग आरती 10.55 बजे एवं 11 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि शाम को खुलने वाले दर्शन दोपहर 12.50 बजे खुलेेंगे। शयन आरती 3.25 बजे होगी। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे बांकेबिहारी के पट बंद हो जाएंगे। इसके बाद दूसरे दिन 29 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय पर ही बांकेबिहारी के पट खुलेंगे।



