वृंदावन में खुला मथुरा जनपद का पर्यटन थाना, एडीजी ने किया शुभारंभ
- पर्यटकों की शिकायत अब पर्यटक थाने में होगी दर्ज, इंस्पेक्टर समेत 22 पुलिसकर्मी तैनात
मथुरा। वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर के समीप परिक्रमा मार्ग स्थित कालीदह पार्किग स्थल की बिल्डिंग में शुक्रवार को जिले का पर्यटन थाने का शुभारंभ एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने आईजी आगरा जोन दीपक कुमार एवं एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने किया।
थाने की शिलापटिृटका का अनावरण करने के बाद उन्हांने पर्यटन पुलिस के लोगो लॉन्च किया। इसके बाद एडीजी ने पर्यटन थाने का अवलोकन किया। एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बताया कि दिसंबर 2021 में मथुरा के लिए शासन से पर्यटन थाने का अनुमोदन हुआ था। लेकिन कठिन परिश्रम के बाद अब पर्यटन थाने की स्थापना की योजना साकार हुइ्र है। पर्यटन थाना खुलने से मथुरा जनपद के सभी धार्मिक स्थलों में आने वाले पर्यटकों की शिकायतों का निदान यहां से होगा। यहां पर्यटकों की शिकायत पर एफआईआर भी दर्ज की जाएंगी। इसके बाद गोवर्धन, बरसाना, बल्देव, गोकुल एवं महावन में पर्यटन चौकी स्थापित की जाएंगी। वर्तमान में थाने में एक इंस्पेक्टर, 8 एसआई समेत 22 पर्यटन पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
आईजी आगरा जोन दीपक कुमार ने बताया कि एक वर्ष के अंदर चार अंक का हैल्पलाइन टोलफ्री नंबर भी जारी किया जाएगा। इसके अलावा ब्रज के सभी मंदिरों और धर्म स्थलों पर टोल फ्री नंबर का बोर्ड लगाया जाएगा। जिससे मथुरा में आने वाले पर्यटकेांे को किसी भी तरह की परेशानी न हो। परेशानी होने पर वह कॉल कर पर्यटन पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकता है। पर्यटन थाने के पहले इंस्पेक्टर अजीत सिंह को बनाया गया है।
इस अवसर पर एसपी सिटी डॉ अरविंद कुमार, सीओ सदर प्रवीण मलिक, गुंजन सिंह, वृंदावन कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही आदि मौजूद रहे।



