बांकेबिहारी मंदिर के दर्शनों के समय में 15 नवंबर से होगा बदलाव
- सुबह 8.45 बजे खुलेंगे मंदिर के पट
- रात में 8.30 बजे मंदिर के पट होंगे बंद
वृंदावन। वृंदावन के सुप्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर के दर्शनों और आरतियों के साथ पट बंद होने और खुलने के समय में दीपावली की दौज तिथि यानी 15 नवंबर से बदल जाएगा। शीतकालीन समय के अनुसार बांकेबिहारी के पट सुबह 8.45 बजे खुलेंगे और दोपहर एक बजे बंद होंगे। 8.55 मिनट पर श्रृंगार आरती आरती और दोपहर 12.55 बजे राजभोग आरती की जाएगी।
बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार ने बताया कि शीतकालीन समय के अनुसार शाम को पट 4.30 बजे खुलकर रात 8.30 मिनट पर बंद होंगे। इससे पहले शयन आरती 8.25 मिनट पर होगी।



