संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा स्थगित, यात्रा के विरोध में सडकों पर उतरे लोग

  • Tuesday February 11 2025 - 11:10 PM
  •  

वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज की प्रतिदिन रात दो बजे आवास से आश्रम तक निकलने वाली पग या़त्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गइ्र है। संत के सेवकों का कहना है कि यात्रा स्थगित करने के पीछे उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के साथ यात्रा में बढ़ती भीड़ है; जबकि यात्रा में एनआरआई ग्रीन अपार्टमेंट के लोग यात्रा में होने वाले शोर के विरोध को लेकर सडकों पर उतरे है। लोगों का कहना है कि रात के दो बजे पदयात्रा में  होने वाले शोर ने उनकी नींद उडा दी है।  

संत प्रेमानंद महाराज पिछले कई वर्षों से प्रतिदिन रात्रि दो बजे पदयात्रा करते हुए छटीकरा मार्ग स्थित एक अपार्टमेंट से रमणरेती क्षेत्र स्थित परिक्रमा मार्ग में अपने आश्रम में श्री हित केली कुंज तक जाते हैं। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके साथ शामिल होते हैं। रात में उनके निकलने पर दिन जैसा नजारा रहता है। श्रद्धालु उनके स्वागत में ढोल नगाडे और आतिशबाजी चलाते हैं। उनके दर्शन के लिए रात 11 बजे से ही परिक्रमा मार्ग में डेरा डाल लेते हैं। उनके रात में निकलने पर तरह-तरह से स्वागत करते हैं। 

छह फरवरी को उनके आश्रम श्रीहित केलि कुंज आश्रम द्वारा सेाशल मीडिया पर सूचना जारी की गई है; जिसमें संत प्रेमानंद के सेवकों ने ंसत की प्रतिदिन रात दो बजे निकलने वाली यात्रा को स्थगित कर दिया है। सेवकों यात्रा स्थगित करने का कारण महाराजजी का स्वास्थ्य और उनकी पदयात्रा में बढती भीड केा बताया है; यह यात्रा अनिश्चित काल के लिए स्थगित की गई है। वहीं पदयात्रा के मार्ग में स्थित एनआरआई ग्रीन के वाशिंदों ने हाथ में तख्तियां लेकर संत प्रेेमांनद की पदया़त्रा में होने वाले शोर का विरोध किया है। प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना है कि संत प्रमानंद महाराज की रात को दो बजे निकलने वाली पदयात्रा में ढोल नगाडे और आतिशबाजी चलती है; इससे अवार्टमेंट में रह रहे बच्चे और बुजुर्ग डर जाते हैं; उनकी तबियत भी खराब हो सकती है, इसके लिए कॉन जिम्मेदार होगा। संत की पदयात्रा से लोगों की रात की नींद उड गई है। परेशानी का सामना करना पड रहा है। प्रदर्शन कर रही महिला रिचा एवं सोसायटी के अध्यक्ष ने इसे लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को भी शिकायत की है। 

वहीं इसे लेकर सोशल मीडिया पर संत प्रेमानंद की पदयात्रा में होने वाले शोर का विरोध करने वाले लोगोे और संत में आस्था रखने वाले भक्तों के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग छिड गई है। विरोध करने वाले लोगों को संत के अनुयायी तीखी टिप्पणी कर भडास निकाल रहे हैंं।