निधिवन में धूमधाम से मनेगा स्वामी हरिदास का जन्मोत्सव

  • Saturday September 23 2023 - 01:26 AM
  •  

  • प्रात: 4 बजे होगा समाधि स्थल का होगा पंचामृत से अभिषेक 
  • शाम को बांकेबिहारी मंदिर से निधिवन स्वामीजी को देने जाएंगे बधाई

वृंदावन। बांकेबिहारी की प्राकट्य स्थली निधिवन में शनिवार को बांकेबिहारी के प्राकट्यकर्ता संगीत सम्राट स्वामी हरिदास महाराज के जन्मोत्सव पर विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। शाम को  

निधिवन के सेवाधिकारी आचार्य भीकचंद्र गोस्वामी ने बताया कि प्रात: चार बजे स्वामी हरिदास की समाधि स्थल का पंचामृत से अभिषेक करेंगे। भक्तों ने बधाई गायन एवं आरती के दर्शन होंगे। फूलों की सजावट, शहनाई की गूंज के बीच भजन संध्या होगी। ठा.बांकेबिहारी मंदिर से निधिवन के लिए भव्य शोभायात्रा शनिवार शाम करीब सात बजे से प्रारंभ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में बैंडबाजे और भक्तजन भक्ति संगीत की धुनों पर नृत्य करते हुए चलेंगे। 

मान्यता है कि प्रभु बांकेबिहारी स्वामी हरिदास को बधाई देने के लिए जाते हैं। जिसमें वह भक्ति संगीत के साथ शोभायात्रा निकालने की पंरपरा है। यह परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है।