क्या आपके घर में भी हैं ये 4 चीजें? जीवन को कर सकती है बर्बाद
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर को डिजाइन किया जाए तो न केवल दिशा का ध्यान रखा जाता है बल्कि कौन-सी चीजें घर में रखनी चाहिए और कौन-सी नहीं इन पर पूरा फोकस किया जाता है। बता दें कि अकसर हम अपने घर में कुछ ऐसी चीजों को लेकर आ जाते हैं, जिनके कारण नकारात्मक ऊर्जा आना शुरू हो जाती है लेकिन हमारा ध्यान उन चीजों पर नहीं जाता है। तो आइए जानते हैं ऐसी कौन-सी चीजें हैं, जिनकों घर में नहीं रखना चाहिए।
1 - ताजमहल को न रखें घर में
अक्सर आपने देखा होगा कि कपल्स या दोस्त एक दूसरे को ताजमहल गिफ्ट करते हैं, जबकि ऐसा करना गलत है। कपल्स एक दूसरे को यह सोचकर ताजमहल गिफ्ट करते हैं कि उन्हें लगता है ये प्यार का प्रतीक है जबकि एक दूसरे को ताजमहल देना गलत माना जाता है।
2 - टूटा शीशा भी है अपशकुन
व्यक्ति को अपने घर में टूटा शीशा नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि वास्तु शास्त्र के हिसाब से टूटी तस्वीर या शीशे को अपशकुन माना जाता है वहीं इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा भी आ सकती है।
3 - युद्ध करते हुए तस्वीर को रखने से बचें
अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों की आदत होती है कि वे अपने घर में युद्ध करते हुए लोगों की तस्वीर रखते हैं। जबकि ऐसा करना गलत है। लोगों का मानना है कि यदि किसी के घर में युद्ध जैसी तस्वीरें मौजूद हैं तो उस घर के सदस्यों के बीच में आपसी मतभेद हो सकते हैं ऐसे में इन चीजों से बचना चाहिए।
4- घर में बंद घड़ी न रखें
अक्सर देखा जाता है कि एक घर में कई घड़ियां होती हैं। बैट्री समाप्त हो जाने के बाद घड़ी बंद हो जाती है। लेकिन लोग इस बात को लोग ध्यान नहीं देते हैं। जबकि बंद घड़ी की अनदेखी करना उचित नहीं है। घर मे बंद घड़ी होने से नकारात्मक ऊर्जा भी आ सकती है।
नोट - ऊपर बताए गई चीजें अगर आपके घर में हैं तो तुरंत उन चीजों को बाहर निकाल दें। हालांकि एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर लें।



