बहन ने मृत भाई की कलाई पर राखी बांधी।
बहन ने मृत भाई की कलाई पर राखी बांधी तो फफक कर रो पड़े लोग...
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले के वडनेर दुमाला गांव में रक्षाबंधन के दिन एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को रूला दिया। त्योहार की सुबह जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर खुशियां मना रही थीं। उसी वक्त यहां एक नो साल की बालिका अपने तीन साल के मृत भाई के हाथ पर रखी बांध रही थी। इस घटना को जिसने भी देखा वह रो पड़ा।
दरअसल यह घटना रक्षाबंधन से एक दिन पहले शुक्रवार की रात को हुई। गांव के भगत परिवार का तीन साल का बच्चा आयुष भगत अपने घर के सामने खेल रहा था। तभी अचानक एक तेंदुआ आया और उस पर झपट्टा मारकर उठा ले गया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन कुछ ही समय बाद आयुष का शव घर के पास ही मिला। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
शनिवार सुबह रक्षा बंधन का त्योहार था। आयुष की गहन जो कल तक अपने भाई को राखी बांधने की तैयारी में खुश थी, वह रोए जा रही थी। बच्चे की मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। बच्चे के अंतिम संस्कार की तैयारियां की जाने लगी। जब लोग बच्चे के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे, उसी समय राखी बांधने का समय होने पर आयुष की नो साल की बहन लगातार रो रही थी और अपने भाई को अंतिम बार देख रही थी। गांव के लोग भी इस हृदयविदायक दृश्य को देख आखों में आंसू रोक न सके। आयुष की बहन ने अंतिम संस्कार से पहले अपने मृत भाई की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान हर कोई आंसूओं को रोक न सका।



