TikTok, AliExpress से भारत में 5 साल बाद बैन हटा! चीनी कंपनियों की वेबसाइट्स अनब्लॉक

  • Friday August 22 2025 - 10:36 PM
  •  

नई दिल्ली। चीनी वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म टिकटॉक की वेबसाइट भारत में 5 साल बाद फिर शुरू हो गई है। हालांकि एप अभी प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। दरअसल भारत सरकार ने सुरक्षा कारण बताते हुए टिकटॉक सहित कई चीनी एप को प्रतिबंधित करते हुए बंद कर दिया था। इसी प्रकार शॉपिंग वेबसाइट अली एक्सप्रेस से भी प्रतिबंध हटा दिया है और अब ये देानों वेबसाइट भारत में पांच साल के बाद अनब्लॉक हो गई हैं। पिछले दिनों चीन और भारत के बीच संबंधों में तनाव कम होेन पर भारत सरकार ने यह कदम उठाया है। 

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार कई यूजर्स के पास टिकटॉक की वेबसाइट खुल रही है, लेकिन एप गूगल प्ले स्टोर और एपल प्ले स्टेार पर अभी नहीं दिख रहा है। न ही टिकटॉक और ना ही उसकी पेरेंट्स कंपनी बाइटडांस ने भारत में एप की वापसी को लेकर को कोई आधिकारिक बयान दिया है। 

भारत चीन के बीच संबंधों में आई कटुता के बाद भारत सरकार ने जून 2020 में टिकटॉक पर रोक लगा दी थी। भारत सरकार ने न सिर्फ चीनी बेवसाइट टिकटॉक पर रोक लगाई थी, बल्कि शेयरइट, यूसी ब्राउजर, यूसी न्यूज और कई एप पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। यह प्रतिबंध सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69ए के तहत लगाया गया था।