बाबा खाटूश्याम के जन्म से लेकर आखिर तक की संपूर्ण कथा, जानिए कैसे बना खाटूश्यामजी का मन्दिर

  • Wednesday May 03 2023 - 05:46 PM
  •  

रिंगस। सुप्रसिद्ध बाबा खाटूश्यामजी का मन्दिर राजस्थान के सीकर जिले में रिंगस से करीब 16 किलोमीटर पर स्थित है। खाटूश्यामजी का यह स्थान महाभारत काल से जुड़ा है। खाटूश्यामजी को भगवान श्री कृष्ण का अवतार माना जाता है। जिनके दर्शन और पूजन के लिए देशभर से लाखों रूपए प्रतिदिन आ रहे हैं। खाटूश्यामजी मन्दिर में हर वक्त भक्तों का तांता लगा रहता है। विशेषकर शनिवार और रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु खाटूश्याम मन्दिर आते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने पर उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिन के साथ-साथ रात मे भी मन्दिर के दर्शन खुलते हैं। 

होली से कुछ दिन पहले सीकर जिले में खाटूश्यामजी का विशाल मेला आयोजित होता है। इस मेले में राजस्थान सहित देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु बाबा खाटूश्याम के दर्शन करने आते हैं। बाबा खाटूश्याम मन्दिर के इतिहास को जानने से पहले आइए जानते हैं बाबा खाटूश्याम के बारे में - 

बाबा खाटूश्याम का बचपन का नाम था बर्बरीक

खाटूश्यामजी की कहानी महाभारत काल से शुरू होती है, जिस वक्त उनका नाम बर्बरीक था। बर्बरीक भीम का पौत्र और घटोत्कच का पुत्र था। बर्बरीक बचपन से ही बहुत वीर योद्धा था जिसने अपनी माँ से युद्ध कला सीखी थी। भगवान शिव ने बर्बरीक की तपस्या से प्रसन्न होेकर उसे तीन अचूक बाण दिए। जिसकी वजह से बर्बरीक को “तीन बाण धारी” कहा जाने लगा। उसके बाद अग्नि देव ने भी उन्हें एक तीर दिया जिससे वह तीनों लोगों ंपर विजय प्राप्त कर सकते थे। 

इसलिए कहते हैं हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा

जब बर्बरीक को पता चला कि पांड्वांे और कौरवों के बीच युद्ध अटल है तो वे महाभारत युद्ध का साक्षी बनना चाहते थे। उन्होंने अपनी माँ को वचन दिया कि वह युद्ध में भाग लेने की इच्छा रखता है और वे हारने वाली सेना की तरफ से लड़ना चाहते है। इसके बाद बर्बरीक नीले घोड़े पर सवार होकर तीन बाण लेकर रवाना हो गए। 

भगवान श्रीकृष्ण ने ली बर्बरीक की शक्ति की परीक्षा 

रास्ते में भवगान श्रीकृष्ण ने ब्राह्मण का वेश धारण कर बर्बरीक को रोका ताकि वे उसकी शक्ति की परीक्षा ले सकें। उन्होंने बर्बरीक को उकसाया कि आखिर वह वरदान में मिले तीन तीरों से कैसे युद्ध लड़े। इस बात का जवाब देते हुए बर्बरीक ने वरदान में मिले तीरों के बारे भगवान कृष्ण को बताया कि उसका एक बाण ही दुश्मन की सेना के लिए काफी है और वह तीर वापस अपने तरकश में लौट आएगा। बर्बरीक ने तब श्रीकृष्ण को बताया कि उसके पहले तीर से वह निशान बनाएगा जिसको उसे समाप्त करना है और उसके बाद तीसरा तीर छोड़ने पर उसके निशान वाली सभी चीजे तबाह हो जाएंगी। उसके बाद वो तीर वापस तरकश में लौट आएगा। अगर वो दुसरे तीर का प्रयोग करेगा तो पहले तीर से जो भी निशान लगाये थे वो सभी चीजें सुरक्षित हो जायेगी। कुल मिलाकर वो एक तीर से तबाही और एक तीर से रक्षा कर सकते थे। 

जब भगवान श्रीकृष्ण ने बर्बरीक को दी चुनौती

जब श्री कृष्ण को बर्बरीक की शक्ति का पता चला तो उन्होंने बर्बरीक को चुनौती दी है कि अगर वो जिस पीपल के पेड़ के नीचे खड़ा है उसके सभी पत्तों को आपस में बाँध देगा तो उनको बर्बरीक की शक्ति पर विश्वास हो जाएगा। बर्बरीक ने चुनौती स्वीकार कर ली। जब तीर छोड़ने से पहले ध्यान लगाने के लिए बर्बरीक ने आँखें बंद की, तब भगवान श्री कृष्ण से बर्बरीक को पता लगे बिना, पीपल की एक पत्ती को तोडकर अपने पैरांे के नीचे छुपा लिया। जब बर्बरीक ने पहला तीर छोड़ा तो पीपल की सभी पत्तों पर निशाना लग गया और अंत में सभी पत्ते श्री कृष्ण के पैरांे के आस-पास घुमने लगे। 

इस पर श्री कृष्ण ने बर्बरीक से पूछा कि “तीर मेरे पैरों के चारों ओर क्यों घूम रहा है ? ” इस पर बर्बरीक ने जवाब दिया कि “शायद आपके पैरों के नीचे एक पत्ती रह गयी है। और ये तीर उस छुपी हुयी पत्ती को निशाना बनाने के लिए पैरांे के चारों ओर घूम रहा है। बर्बरीक ने श्री कृष्ण से कहा “ब्राह्मण राज आप अपना पैर यहां से हटा लीजिये वरना ये तीर आपके पैर को भेद देगा“ श्री कुष्ण के पैर हटते ही उस छुपी हुयी पत्ती पर भी निशाना लग गया। उसके बाद बर्बरीक के तीसरे तीर से सारी पत्तियां एकत्र हो गयी और आपस में बंध गईं। तब श्री कृष्ण ने समझ लिया कि बर्बरीक के तीर अचूक है लेकिन अपने निशाने के बारे में खुद बर्बरीक को भी पता नही रहता है। 

भगवान श्रीकृष्ण ने जब बर्बरीक की जानी शक्ति 

इस घटना से श्री कृष्ण ने ये निष्कर्ष निकाला कि महाभारत के समय रणभूमि में अगर श्रीकृष्ण पांडवों को अलग-अलग कर देंगे और उन्हें कहीं भी छिपा देंगे ताकि वे सभी बर्बरीक का शिकार होने से बच जाए। इसके बावजूद बर्बरीक के तीरों से कोई नहीं बच पायेगा। इस प्रकार श्री कुष्ण को बर्बरीक की शक्ति का पता चल गया कि उनके अचूक तीरों से कोई नही बच सकता है। तब श्री कृष्ण ने युद्ध में उनकी तरफ से लड़ने का प्रस्ताव दिया। तब बर्बरीक ने ब्राह्मण के वेश में आए श्रीकृष्ण को अपनी मां के दिए वचन के बारे में बताया कि वो केवल हार रही सेना की तरफ से लड़ेंगे।

कौरवों को भी बर्बरीक के इस वचन के बारे में पता था। इसलिए उन्होंने युद्ध के पहले दिन अपनी ग्यारह अक्षौणी सेना को नहीं उतारा था ताकि जब कौरवों की सेना पहले दिन पांड्वों से हार जाए तो बर्बरीक कौरवों का सहयोग कर पांड्वों से लड़ेगा। इस प्रकार जब वे कौरवों की तरफ से लड़ेगा तो पांड्वों की लड़ रही सेना कमजोर हो जायेगी उसके बाद वे पांड्वों की सेना में चला जाएगा। इस तरह वे दोनों सेनाओं के बीच घूमता रहेगा। 

जब भगवान श्रीकृष्ण ने बर्बरीक दान में मांगा सिर

श्री कृष्ण को अब लगने लगा था कि अगर बर्बरीक इस युद्ध में शामिल हुआ तो कोई भी सेना नहीं जीत पायेगी और अंत में कौरव-पांडव दोनों का विनाश हो जायेगा और केवल बर्बरीक शेष रह जाएगा। तब श्री कृष्ण ने विचार किया कि बर्बरीक को रोकने के लिए उनको बर्बरीक से उसकी जान मांगनी होगी। तब श्री कृष्ण ने बर्बरीक से दान की मांग की। तब बर्बरीक ने कहा “प्रभु आपकी जो इच्छा हो मैं आपको देने को तैयार हूं।” श्री कृष्ण ने दान में बर्बरीक का सिर माँगा। बर्बरीक भगवान श्री कृष्ण की अनोखी मांग को सुनकर चकित रहा गया और इस अनोखी मांग पर उस ब्राह्मण को अपनी असली पहचान बताने को कहा। श्री कृष्ण ने बर्बरीक को अपना विराट रूप दिखाया और बर्बरीक उसे देखकर धन्य हो गया। श्री कृष्ण ने तब बर्बरीक को समझाया कि “रण भूमि में युद्ध से पहले सबसे वीर क्षत्रिय की बलि देनी पडती है। इसलिए मैं तुमसे तुम्हारा सिर दान में मांग रहा हूं और मै तुमको इस धरती का सबसे वीर क्षत्रिय होने का गौरव देता हूं।” 

बर्बरीक ने श्रीकृष्ण को दान में दिया अपना सिर 

अपने वादे को निभाते हुए श्रीकृष्ण के आदेश पर बर्बरीक ने अपना सिर दान में दे दिया। ये घटना फागुन महीने के शुक्ल पक्ष के 12 वें यानि द्वादशी के दिन हुयी थी। अपनी जान देने से पहले बर्बरीक ने श्री कृष्ण से अपनी एक इच्छा जाहिर की थी कि वह महाभारत का युद्ध अपनी आँखों से देखना चाहता है। श्री कृष्ण ने उसकी ये इच्छा पूरी की और सिर अलग करने के बाद उनके सिर को एक ऊंची पहाड़ी पर रख दिया। जहां से रण भूमि साफ नजर आती थी। वहीं से बर्बरीक के सिर ने पूरा महाभारत युद्ध देखा था। 

महाभारत के युद्ध की जीत का जिम्मेदार कौन?

युद्ध खत्म होने पर जब जीते हुए पांडवों ने एक दुसरे से बहस करना शुरू कर दिया कि युद्ध की जीत का जिम्मेदार कौन है तो श्री कृष्ण ने बर्बरीक के सिर को इस निर्णय लेने को कहा कि आखिर किसकी वजह से पांडव युद्ध जीते। तब बर्बरीक के सिर ने बताया कि श्री कृष्ण की वजह से महाभारत के युद्ध में पांड्वांे की जीत हुयी क्योंकि उनकी रणनीति की इस युद्ध में अहम भूमिका थी और इस धर्मं युद्ध में धर्म की जीत हुई।

ऐसे हुए बाबा खाटूश्यामजी मन्दिर का निर्माण

महाभारत युद्ध के बाद बर्बरीक के सिर को श्री कृष्ण ने रूपवती नदी में बहा दिया। कई सालांे बाद कलयुग की शुरूआत में उनका सिर जमीन में दफन वर्तमान राजस्थान के खाटू गाँव में मिला। कलयुग के शुरूआत में स्थानीय गाँव वालों ने इस स्थान को खोदा तो वहां एक सिर बाहर निकला। उस सिर को एक ब्राह्मण को सौप दिया गया जिसने कई दिनों तक उसकी पूजा की जब तक कि कोई चमत्कार न हो जाये। खाटू के राजा रूप सिंह चौहान को एक सपना आया कि उनको एक मन्दिर बनवाना है जिसमें उस सिर को स्थापित करना है। 

ऐसे हुआ खाटूश्याम मन्दिर का निर्माण

तब खाटूश्यााम मन्दिर का निर्माण कार्य शुरू किया गया और फागुन मास की शुक्ल पक्ष के 11 वें दिन उनकी प्रतिमा को स्थापित किया गया। ये खाटूश्याम मन्दिर रूप सिंह चौहान ने 1027 ईस्वी में बनवाया था, जब उनकी पत्नी को भी जमीन में दफन उस सिर का सपना आया था। वह स्थान पर जहां से उस शीष को निकाला गया उसे श्याम कुंड कहा गया। 1720 ईस्वी में दीवान आभासिंह ने इस मन्दिर का पुर्ननिर्माण करवाया, तब से ये खाटूश्यामजी मन्दिर उसी स्थिति में है और आज भी उस प्रतिमा की चमक बरकरार है। खाटूश्यामजी आज कई घरांे के पारिवारिक देवता है। उनका एक नया मन्दिर अहमदाबाद में भी बनवया गया है जिसे बलिया देव कहा जाता है, जहा पर नवजात शिशुओ को आशीर्वाद दिलाने के लिए माता पिता लेकर आते है।