एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने की असल वजह बताई, कहा - पैसा कमाना मकसद नहीं

  • Friday October 28 2022 - 06:17 AM
  •  

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क और ट्विटर के बीच हुई डील फाइनल होने के एक दिन पहले एलन मस्क ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आखिर इस डील के पीछे उनका क्या मकसद है? उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर इस प्लेटफार्म पर एडवर्टाइजिंग को लेकर भी अपनी राय जाहिर की। 

पोस्ट के जरिए बताया उद्देश्य

एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफार्म का खरीदने की डील के पीछे के मकसद को बताने के किलए गुरूवा को एक पोस्ट किया। इसमें एलन मस्क ने ये भी बताया कि प्लेटफार्म पर एडवर्टाइजिंग को लेकर वे क्या सोचते हैं। 

उन्होंने पोस्ट में लिखा कि मैंने ट्विटर क्यों खरीदा, इसे लेकर लगातार कई अटकलें लगाई गई। लेकिन इनमें से ज्यादातर गलत साबित हुई है। मस्क ने खुलासा करते हुए लिखा कि उन्होंने ट्विटर को इसलिए खरीदा ताकि हमारी आने वाली सभ्यता के पास एक कॉमन डिजिटल स्पेस हो, जहां विभिन्न विचारधारा और विश्वास के लोग किसी भी तरह की हिंसा के बिना स्वस्थ चर्चा कर सकें। 

टेस्ला सीईओ एलन मस्क ने पोस्ट में आगे लिखा है कि यहां पर अभी एक बड़ा खतरा सामने है कि सोशल मीडिया कट्टर दक्षिणपंथ और कट्टर वामपंथ के बीच में बंट जाएगा और हमारी सोसाइटी में और नफरत फैलाएगा। ज्यादा क्लिक की चाह में अधिकतर ट्रेडिशनल संस्थानों ने इसे हवा दी है। लेकिन ऐसा करने से संवाद का मौका कहीं खा गया है। इसके साथ ही एलन मास्क ने कहा कि ट्विटर सबसे सम्मानित एडवर्टाइजिंग प्लेटफार्म बनना चाहता है। 

एलन मस्क ने ट्विटर के साथ डील इसलिए पैसा कमाने के लिए नही की है। मैंने यह सौदा मानवता के लिए यह किया है। जिससे मुझे प्यार है। मैं यह पूरी विनम्रता के साथ कर रहा हूं। क्यों कि ऐसे लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिले, ऐसा संभव है। ये मानकर चलना चाहिए। गौरतलब है कि डेलावेयर कोर्ट ने एलन मस्क को मौजूदा शर्तों पर ट्विटर डील 28 अक्टूबर 2022 यानि आज शुक्रवार तक फाइनल करने के लिए कहा है। इससे एक दिन पहले उन्होंने ट्विटर पर यह पोस्ट जारी किया है। 

एलन मस्क की इस ट्विटर पोस्ट पर उनकी मां मेय मास्क ने ट्वीट करते हुए बड़ी बात कही है। उन्होंने मस्क की इस पोस्ट को अपने ट्विटर अकाउंट से साझा करते हुए कैप्शन में लिखा।