इन खतरनाक बीमारियों की तरफ इशारा करती है आँखे, जानिए कैसे करें पहचान

  • Tuesday July 19 2022 - 09:53 AM
  •  

आंखें हमारी बॉडी का आईना होती है। यह आपके संपूर्ण सेहत के बारे में बयां करती है। इसलिए अक्सर आपने देखा होगा कि डॉक्टर सबसे पहले आपकी आँखों के कलर से बता देते है कि आपको क्या समस्या है। नियमित रूप से आँखों की जाँच करवाना जरुरी है। यह आपकी गंभीर से गंभीर परिस्थितियों को बयां कर सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे की आँखों से किन बीमारियों का पता लगाया जा सकता है।

हाई कॉलेस्ट्रॉल की परेशानी होने पर आँखों के आइरिस के चारों और ग्रे ,सफेद या फिर नीले रंग का रिंग बनने लगता है हालांकि यह बढ़ती उम्र का एक सामान्य संकेत भी हो सकते हैं। इसे मेडिकल लैग्वेंज में आर्कस सेनिलिस कहते हैैं। जिससे पता चलता है की इंसान में हार्ट की बीमारी कॉलेस्ट्रॉल और स्ट्रॉक का खतरा बढ़ सकता है। 

आँखों की जाँच करवाने पर अगर आँखों के ब्लड वेसल्स डैमेज नजर आते है तो समझ जाएं कि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो रही है या फिर हो सकती है। इसकी वजह से आँखों के आसपास सूजन और संकुचन भी नजर आ सकती है। इसके अलावा आँखों के आसपास दिखने वाले यह लक्षण स्ट्रॉक, हाई अटैक, हाई ब्लड प्रेशर के कारण भी नजर आ सकते हैं। 

थॉयराइड से पीड़ित व्यक्ति की आंखें लाल नजर आती है साथ ही आँखों के आसपास खुजली की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा अगर आँखों के आसपास सूजन हो तो आपको समझ जाना चाहिए कि थॉयराइड की परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में तुरंत जाँच करवा लेनी चाहिए।