बयान पर बवाल के बाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले - ''मैंने प्रेमानंद के लिए गलत टिप्पणी नहीं की, न करूंगा''

  • Tuesday August 26 2025 - 08:21 PM
  •  

वृंदावन। वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज को लेकर दिए गए अपने बयान पर उठे विवाद के बाद अब जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि मैंने प्रेमानंद के लिए गलत टिप्पणी न की और न ही करूंगा। संत समाज में कोई मतभेद नहीं है और प्रेमानंद जी उनके लिए पुत्रवत हैं। दरअसल रामभद्राचार्य ने दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि प्रेमानंद ना तो विद्वान हैं और न ही चमत्कारी। इसके साथ ही उन्होंने प्रेमानंद बाबा को बालक के समान बताते हुए खुली चुनौती भी दी थी। 

जगद्गुरु रामभद्राचार्य के साक्षात्कार के बाद संतों में फैले आक्रोश को शांत करने के लिए  तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामभद्राचार्य ने चित्रकूट से वीडियो जारी करके कहा कि विधर्मी शक्तियां सनातन धर्म को निर्बल बनाने के लिए शब्दों को तोड़मरोड़ कर पेश करती हैं। उन्होंने प्रेमानंद या किसी अन्य संत के लिए गलत टिप्पणी नहीं की है और न कभी करेंगे। 

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा है कि जब भी प्रेमानंद मुझसे मिलने आएंगे, निश्चित रूप से आशीर्वाद दूंगा। उनको ह्रदय से लगाऊंगा। उनके स्वास्थ्य के लिए प्रभु श्री राम से प्रार्थना करूंगा। स्वामी रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी ने वीडियो सोशल मीडिया पर जारी साझा किया है। इसमें जगद्गुरु रामभद्राचार्य कर रहे हैं कि प्रेमानंद के लिए कोई भी अभद्र टिप्पणी नहीं की है। मेरी टिप्पणी बाल, बालक व पुत्रवत है। मेरी अवस्था भी बड़ी है। मैं सबको कहता हूं कि संस्कृत का अध्ययन करना चाहिए। आज सामान्य लोग चोला पहनकर वक्तव्य दे रहे हैं, जिनको एक अक्षर आजाजाता नहीं है। मैं सबको कह रहा हूं कि प्रत्येक हिंदू को संस्कृत पढ़नी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मैंत चमत्कार को नमस्कार नहीं करता हूं। मैंने यह बात अपने शिष्य धीरेंद्र शास्त्री को भी कहा। पढ़ो लिखो। भारत की दो प्रतिष्ठा हैं संस्कृत और संस्कृति। भारतीय संस्कृति को जानने के लिए संस्कृत पढ़ना नितांत आवश्यक है। मैं आज भी स्वयं 18 घंटे पढ़ता हूं।

क्या था मामला?

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने प्रेमानंद महाराज के आध्यात्मिक चमत्कारों पर सवाल उठाए और कहा कि असली विद्वान वही है जो संस्कृत शास्त्रों की गहराई को समझकर उसका उच्चारण कर सके। अगर चमत्कार है तो मैं चैंलेंज करता हूं कि प्रेमानंद जी एक अक्षर संस्कृत का बोलकर दिखा दें। बस या मेरे कहे गए संस्कृत श्लोकों को समझा दें। मैं आज खुलकर कह रहा हूं, वो तो मेरे बालक के समान है, अवस्था में भी। जगद्गुरु ने रविवार को वायरल हुई वीडियो में आगे कहा था कि शास्त्र जिसको आए, वहीं चमत्कार है। जो वो करना चाहते हैं, करने दीजिए।