यम फांस से मुक्ति को भाई-बहन यमुना में लगाएंगे आस्था की डुबकी, यह है मान्यता
मथुरा। भाई दूज को मथुरा में यम द्वितीया तिथि भी कहा जाता है। भाई-बहन के पवित्र त्योहार के दिन भाई-बहन एकसाथ यमुना में स्नान करने का विशेष महत्व है। मथुरा के विश्राम घाट पर यमुना स्नान के साथ धर्मराज और उनकी बहन यमुना महारानी का पूर्ण आस्था के साथ देशभर से आए श्रद्धालु पूजा अर्चना की परंपरा है। इस परंपरा का निर्वाह करने के लिए बड़ी संख्या में भाई-बहनों का पहुचं रहे हैं।
यह है मान्यता
धर्मराज यमुना जी के मंदिर के दर्शन करते हैं। बहनें भाई के माथे पर टीका कर लंबी आयु की प्रार्थना करती हैं। भाई बहनों को उपहार देते हैं। मान्यता है कि धर्मराज यानि यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने यम द्वितीया के दिन ही विश्राम घाट पर आए थे। यमुनाजी ने धर्मराज के टीका किया। यमराज ने यमुनाजी से वरदान मांगने को कहा यमुनाजी ने कहा कि वह भगवान श्रीकृष्ण की पटरानी हैं। उन पर सबकुछ है, क्या मांगे फिर भी यमराज ने वरदान मांगने को कहा। इस पर यमुना महारानी ने कहा कि जो भाई बहन यमुना स्नान करंेगे, उन्हें बैकुंठ की प्राप्ति हो।
यमराज ने कहा कि इस तरह से उनका लोक खाली हो जाएगा लेकिन यम द्वितीया के दिन जो भाई बहन विश्राम घाट पर स्नान करेंगे। वह बैकुंठ जाएंगे। जिनके भाई-बहन नहीं होते हैं, वह अपने तीर्थ-पुरोहितों को भाई-बहन बना लेते हैं, वहीं ब्रज में घरों में भी भाई दूज का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा।
जिला प्रशासन ने ये व्यवस्थाएं
भाई दूज पर होने यमुना स्नान को देखते हुए जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ सफाई के विशेष इंतजामात किए हैं। मथुरा के विश्राम घाट समेत अन्य घाटों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गोताखोर भी लगाए गए हैं। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा खोया पाया केंद्र भी अस्थाइ्र रूप से स्थापित किया है। जिससे कि बिछुडों को मिलाया जा सके।



