अभिनेत्री महिमा चौधरी से लेकर सोनाली बेंद्रे तक, इन अभिनेत्रियों ने कैंसर से जंग जीतकर दी बहादुरी की मिसाल

  • Friday June 10 2022 - 09:54 AM
  •  

बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने हाल ही में बताया कि वह ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थीं। हालांकि अब वह ठीक हैं क्योंकि डॉक्टर्स ने उनके कैंसर सेल्स हटा दिए हैं। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने उनकी यह वीडियो शेयर कर इस बारे में खुलासा किया है।

महिमा चौधरीके इस वीडियो को देखकर उनके प्रशंसक उन्हें स्ट्रॉन्ग बता रहे हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री महिमा चौधरी से पहले भी हिन्दी सिनेमा की कई जानीमानी अभिनेत्री कैंसर जैसी घातक बीमारी का शिकार हो चुकी हैं।

कुछ महीने पहले ही छवि मित्तल ने बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। हालांकि छवि इससे निराश नहीं हुईं बल्कि उन्होंने अपने को मजबूत किया। सर्जरी से पहले से लेकर सर्जरी के बाद तक छवि हर अपडेट को फैंस के साथ शेयर करती हैं। छवि ने इस दौरान कई महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरुक किया है।

साल 2018 में अभिनेत्री सोनाली बेन्द्रे को भी कैंसर हो गया था। न्यू यॉर्क में दोनों का इलाज हुआ। न्यू यॉर्क जाने के बाद सोनाली को पता चला कि उन्हें चौथे स्टेज का कैंसर था। एक्ट्रेस ने पति और बेटे के सपोर्ट से कैंसर की जंग जीती।

अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी और प्रोड्यूसर और राइटर ताहिरा कश्यप भी ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थीं। ताहिरा ने हालांकि इस जंग को बेहद कॉन्फिडेंस के साथ जीता था।

फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला को साल 2012 में ओवेरियन कैंसर हो गया था। मनीषा को काफी समय बाद पता चला था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। इसके बाद यूएस में उनका इलाज किया गया। काफी मुश्किलों का सामना करने के बाद फिर मनीषा ने कैंसर की जंग जीती। इसके अलावा एक्ट्रेस ने बाकी लोगों को भी कैंसर को लेकर जागरुक किया।

अभिनेत्री लीजा रे को साल 2009 में मल्टीपल मायलोमा का पता चला था। ये बोन मैरो में प्लासमा सेल का कैंसर होता है। लीजा का फिर स्टेम सेल ट्रांसप्लांट हुआ जिससे उनके कैंसर का इलाज किया गया। साल 2010 में फिर लीजा ने कैंसर से फ्री होने की जानकारी दी थी।

हिन्दी सिने जगत की जानीमानी अभिनेत्री मुमताज को 54 साल की उम्र में 2002 में ब्रेस्ट कैंसर हो गया था। 6 कीमोथेरेपरी और 35 रेडिएशन्स के बाद मुमताज ने इस जंग को जीता। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, मैं इतनी जल्दी हार नहीं मानती। यहां तक की मौत को भी मुझसे लड़ना होगा।