ब्रह्मोत्सव: सोने के घोड़े पर सवार होकर भगवान गोदारँगमन्नार ने भक्तों को दिए दर्शन
वृन्दावन। श्री रँग मन्दिर दिव्यदेश के ब्रह्मोत्सव में भगवान रंगनाथ (भगवान गोदारँगमन्नार) सोने के घोड़े पर सवार होकर भक्तों को दर्शन दिए। ठाकुरजी के स्वागत में आकर्षक आतिशबाजी की गयी।जिसका भक्तो ने जमकर लुत्फ उठाया।
श्री रँग मन्दिर दिव्यदेश के दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव में रविवार को ठाकुरजी पारम्परिक लीलानुसार ठाकुर रंगनाथ भगवान सोने के घोड़े पर सवार हुए। बहुमूल्य स्वर्णाभूषण , रेशमी जरी की पोशाक में सजे धजे ठाकुर जी की हाथ मे स्वर्ण निर्मित धनुष बाण लिये अद्भुत छवि श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। इससे पूर्व निज मन्दिर में ठाकुरजी का सुगन्धित जल द्रव्य से तिरुमन्जन किया गया।
स्वर्ण निर्मित अश्वारूढ़ ठाकुरजी की सवारी जैसे ही विश्रामस्थल बड़ा बगीचा पहुंची। स्वागत में भव्याकर्षक आतिशबाजी की गई। रंगबिरंगी रोशनी से सम्पूर्ण बड़ा बगीचा जगमग हो उठा। भक्तो ने आतिशबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। सवारी पुन: मन्दिर परिसर पहुंची तो भील लूटन लीला का आयोजन किया गया।



