इस आयुर्वेदिक औषधि से लम्बे समय तक कायम रहेगी जवानी
लखनऊ। अश्वगंधा का प्रयोग करने से जहां मनुष्य लम्बे समय तक जवान रह सकता है। वहीं, इसका त्वचा पर प्रयोग करने से उम्र के साथ शरीर पर पड़ने वाली झुर्रियां भी कम होती है।
फेडरेशन ऑफ एशियन ओसेनियन न्यूरोसाइंसेज सोसायटी (फाओन्स) की एक कॉन्फ्रेंस में जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिक डॉ. सुनील कॉल ने अपने इस शोध को सार्वजनिक करते हुए बताया कि आमतौर पर कैंसर की दवाएं बीमार कोशिकाओं के साथ-साथ सामान्य कोशिकाओं को भी नुकसान पहुंचाती है। जिससे अन्य रोगों के बढ़ने की संभावना हो जाती है। उन्होंने बताया कि कैंसर की दवाओं के साथ अश्वगंधा का सेवन करने से अदभुत फायदा देखा गया है।
अश्वगंधा के प्रयोग से न केवल कैंसर ग्रस्त कोशिकाएं व न्यूरांस ही नष्ट हुए, जबकि अन्य कोशिकाओं व न्यूरांस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। डॉ. कॉल ने बताया कि अश्वगंधा के सेवन के दौरान लोगों को कुछ खास ध्यान रखने की भी जरूरत है। क्योंकि सभी अश्वगंधा फायदेमंद नहीं होती है। कुछ खास किस्म की अश्वगंधा ही लाभदायक होती है।



