देश को मिला नया सीडीएस, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान होंगे दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ
नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में नियुक्त करके मिल गया है। बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान सैना से जुड़े मामलों के विभाग में भी सचिव के तौर पर कार्य करेंगे। जिस समय लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ रहे थे उस समय पूर्वाेत्तर क्षेत्र में उग्रवाद में कमी दर्ज की गई। जिसके फलस्वरूप कई पूर्वाेत्तर राज्यों में सेना की तैनाती में भी कमी आई। गौरतलब है कि देश के पहले सीडीएस, जनरल विपिन रावत की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत के करीब 9 माह बाद लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अनिल चौहान को इस पद पर तैनाती दी गई है।
2 साल तक गोरखा राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर के रह चुके हैं कमांडेंट
आपको जानकारी देते हुए बता दें कि पूर्व सीडीएस की कर्मभूमि लखनऊ ही बनी। दरअसल देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत लखनऊ में 12 नवंबर 2019 को गोरखा राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर के हीरक जयंती समारोह में लखनऊ पहुंचे थे। जहां उन्होंने तत्कालीन पूर्वी कमान सेनाध्यक्ष ले. जनरल अनिल चौहान को कर्नल आफ द रेजीमेंट की कमान सौंपी थी। जिसके 2 महीने के बाद 1 जनवरी 2020 को तत्कालीन सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत देश के पहले सीडीएस बने। उनकी आक्समिक मृत्यु के बाद ले. जनरल (अवकाशप्राप्त) अनिल चौहान को कल यानि की बुधवार को देश का अगला सीडीएस बनाने की घोषणा की गई। ले. जनरल चौहान लखनऊ में गोरखा राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर के 2 साल तक कमांडेंट भी रह चुके हैं।
कौन है अनिल चौहान
लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान का जन्म 18 मई 1961 को हुआ था। वह उत्तराखंड के रहने वाले हैं। उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून से पढ़ाई की है। उन्हें साल 1981 में इंडियन आर्मी की 11 गोरखा राइफल्स में कमीशन मिला था। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान 1981 से 2021 तक सेना में महत्वरपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने अपने करीब 40 वर्षों से ज्यादा की नौकरी में कई कमांड संभाले हैं। उन्हें जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में अच्छा खासा अनुभव है। मेजर जनरल की रैंक में उन्होंने बारामुला सेक्टर में उत्तरी कमान में एक इन्फैंट्री (तोपखाना) डिवीजन की कमान संभाली थी।
वहीं, लेफ्टिनेंट जनरल के तौर पर उत्तर पूर्वी भारत में एक कोर की कमान संभाली। वह सितंबर 2019 में पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ बने। वह 31 मई 2021 को भारतीय सेना से रिटायर हुए थे। सेना में उनके विशिष्ट और शानदार सेवा के लिए लेफ़्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) को परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।



