करुणा के सागर हैं भगवान श्रीराम: विजय कौशल महाराज

  • Sunday April 10 2022 - 11:15 PM
  •  

वृन्दावन। वंशीवट क्षेत्र स्थित श्री नाभापीठम सुदामा कुटी में चैत्र नवरात्रि के पावन उपलक्ष्य में चल रहे नव दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के आठवें दिन व्यासपीठ से बोलते हुए श्रीराम कथा मर्मज्ञ विजय कौशल महाराज ने श्रीराम को करुणा के सागर बताते हुए कहा कि वे शरण में आए हुए शत्रु पर भी कृपा करते हैं।श्रीराम ने शरण में आए विभीषण का राजतिलक लंका पर विजय पाने से पहले ही  कर दिया था।

मानस मर्मज्ञ विजय कौशल महाराज ने कहा कि श्रीराम कथा के श्रवण से हमें यह सीख मिलती है कि मनुष्य को अहंकार रूपी रावण का त्याग करना चाहिए।क्योंकि व्यक्ति चाहे कितना भी सामर्थ्यवान क्यों न हो उसका अहंकार ही उसके अंत का कारण बनता है।

इस अवसर पर महोत्सव के मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने सुदामा कुटी के द्वारा देश के विभिन्न स्थानों पर संचालित किए जा रहे सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी।

श्रीराम कथा महोत्सव में श्रीनाभापीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरु सुतीक्ष्णदास देवाचार्य महाराज, श्रीमहंत अमरदास महाराज, भागवताचार्य कृष्ण चंद्र शास्त्री ठाकुरजी,रसिक माधव दास, पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ,आचार्य रामविलास चतुर्वेदी, राजकुमार शर्मा,डॉ. राधाकांत शर्मा, जुगल गोस्वामी, मोहन शर्मा, निखिल शास्त्री, भरत शर्मा, संत रामसंजीवन दास शास्त्री, श्रीमती चंद्रकला अग्रवाल, गोपाल श्रुति, आदित्य अग्रवाल,नंद किशोर अग्रवाल, पूजा मंडेलिया व राधा अग्रवाल  आदि के अलावा देश के विभिन्न प्रांतों से आए असंख्य भक्त-श्रद्धालु उपस्थित रहे।