स्वर्ण निर्मित सूर्यप्रभा पर विराजित हुए भगवान रँगनाथ

  • Monday March 21 2022 - 01:35 PM
  •  

वृन्दावन। मन्दिरों की नगरी वृन्दावन में श्री रँगनाथ मन्दिर के दस दिवसीय ब्रम्होत्सव के दूसरे दिन सोमवार को ठाकुर गोदा रँगमन्नार भगवान स्वर्ण निर्मित सूर्यप्रभा पर विराजित हुए। ठाकुरजी की इस अद्भुत छवि को निहारने के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। धार्मिक नगरी के प्रसिद्ध श्री रँगनाथ मन्दिर में निर्धारित मुहूर्तानुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि से प्रारंभ होकर आगामी दस दिनों तक जारी रहता है। 

इस वैदिक उत्सव की दूसरे दिन ठाकुर गोदा रँगमन्नार भगवान स्वर्णिम सूर्यप्रभा पर विराजित हुए। ठाकुर जी के विराजमान होने से पूर्व दक्षिण भारतीय वेदपाठी विद्वानों द्वारा वैदिक पद्वति से पूजा संपन्न करायी। इसके बाद रंगनाथ भगवान की जयजयकार के साथ ठाकुरजी भक्तो को दर्शन देने निकले। जगह- जगह आल्हादित भक्तों द्वारा कपूर आरती उतारकर स्वागत किया गया। मन्दिर परिसर में सुन्दर रंगोलियां सजायी गयी। सवारी मन्दिर से बड़ा बागीचा पहुंची। जहां विश्राम के उपरान्त पुनः मन्दिर परिसर पहुंची। मन्दिर परिसर में ठाकुरजी के चल विग्रह का तिरुमन्जन कर प्रसाद निवेदित किया गया।