ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पर्ची सिस्टम से हो सकता है लागू

  • Tuesday January 16 2024 - 12:11 AM
  •  

वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने नया तरीका निकाला है। मंदिर के गेटों पर श्रद्धालओं को निशुल्क पर्ची देकर दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश देने का प्रजेेंटेशन मंडलायुक्त की वृंदावन के टीएफसी पर हुई बैठक में दिया गया। इसे लेकर मंदिर में ट्रायल किया जाएगा। 

मंडलायुक्त ऋतु माहेश्वरी ने अधिकारियोें से कहा कि बांकेबिहारी मंदिर पर निशुल्क पर्ची के माध्यम से दर्शन करने की व्यवस्था पर ट्रॉयल कराया जाए, जिसमें लगभग 200 लोगों को मंदिर बंद होने के बाद ट्रायल के रुप में पर्ची सिस्टम को अपनाते हुए समय भीड़ नियंत्रण का जायजा लिया जाए। 

मंडलायुक्त ने कहा कि निशुल्क पर्ची के माध्यम से दर्शन की व्यवस्था को जन प्रतिनिधियों, मंदिर प्रबंधकों, सेवायत गोस्वामियों आदि के समक्ष रखते हुए उनके सुझावों को अमल में लाते हुए कार्य किया जाए। इसके लिए जगत निश्चित करें जहां पर स्कैनर, सुरक्षा के लिए मल्टीपल एंट्री गेट और बैरिकेडिंग आदि लगाया जासके। आगामी बैठक में बांकेबिहारी संबंधी व्यवस्था के कार्य का बेहतर प्रजेंटेशन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 

वृंदावन में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का आंकलन के कलिए वृंदावन को जोड़ने वाली विभिन्न सड़क मार्गों पर स्पेशलाइज्ड कैमरे व मशीन लगाई जाए। जिससे वाहनां की संख्या का आंकलन किया जा सके। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा 200 कैमरे का टेंंडर दे दिया गया है, जिससे वह आंकलन लगाया जा कसेगा कि कितने श्रद्धालु वृंदावन में आ रहे हैं। 

वृंदावन बनाया जाएगा हेरिटेज सिटी 

ओल्ड मथुरा सिटी को जोड़ते हुए वृंदावन हेरिटेज सिटी बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसमें बांकेबिहारी मंदिर से होते हुए लिंक रोड भी बनाई जाएगी। यातायात व्यवस्था के लिए सुनरख आरक्षित वन की जमीन पर लगभग दो हेक्टेअर भूमि हस्तांतरण कर पार्किंग का प्रस्ताव रखा गया, जिसे मंडलायुक्त द्वारा स्वीकृति द गई। विलायती बबूल से लगभग 37 वनों का चयन कर वहां पर नए सिरे से नीम, जामुन, पीपल आदि पेड़ों को रोपने का प्रस्ताव रखा गया। मंडलायुक्त ने इस परियोजना को जल्द स्वीकृत कराकर काम शुरु करने के निर्देश दिए हैं। 

बंदरों की नसबंदी का प्रजेंटेशन दिया गया

वाइल्ड लाइफ एसओएस द्वारा बंदरों को पकड़ने, उनको सेंटर पर कुछ दिन रखने, उनकी नसबंदी करने तथा उनको वापस उसी स्थान पर छोड़ने का प्रस्ताव रखने के साथ ही प्रजेंटेशन किया गया। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि यह कार्य नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट के रुप में भेजा जाए क्योंकि यह स्थानीय समस्या है। 

6 नए पर्यटन सुविधा केंद्र बनेंगे 

विकास प्राधिकरण के सीईओ ने जनपद में छह नए पर्यटन सुविधा केंद्र बनाने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मथुरा के बरसाना, नंदगांव एवं जैंत में टीएफसी स्वीकृत हो गया है। इस परियोजना पर कार्य शुरु हो गया है। गोकुल, बलदेव एवं गोवर्धन में टीएफसी का प्रस्ताव भेजा गया है। सीईओ ने मेरो ब्रज डिजीटल गाइड को और अधिक आधुनिक बनाने के संबंध में जानकारी दी, जिसमें एक ही एप में मंदिरोें की जानकारी, मंदिरों के खुलने और बंद होने का समय की जानकारी जनपद के होटल, रेस्टोरेंट, पुलिस चौकी आदि की जानकारी होगी।