संत प्रेमानंद महाराज ने हजारों भक्तों के साथ लगाई वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा

  • Monday February 19 2024 - 12:36 AM
  •  

  • हजारों भक्तोें ने संत के  साथ श्रीहित राधा केली कुंज से की शुरुआत
  • संत प्रेमानंद के गुरु महाराज के आश्रम में हुआ समाज गायन 

वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज ने अपने आराध्य ठाकुर के साथ रविवार देर शाम बजे वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा हरिनाम संकीर्तन के संग लगाई। संत के समय हजारोें अनुयायियोें ने भी परिक्रमा में सहभागिता की। वहीं संत प्रेमानंद महाराज के गुरु महाराज के यहां समाज गायन किया गया। 

रविवार देर शाम करीब आठ बजे संत प्रेमानंद महाराज ने अपने हजारों अनुयायियोें के साथ परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम से वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा शुरु की। परिक्रमा में उनके सेवक आगे आगे उनके आराध्य को साथ लेकर चल रहे थे। उनके पीछे संत प्रेमानंद और फिर लगभग दो हजार से अधिक भक्तजनों ने परिक्रमा की।

संत और उनके भक्त अटल्ला चुंगी चौराहा पहुंचे। यहां कुछ समय के लिए मथुरा-वृंदावन मार्ग बाधित हो गया। संत और उनके भक्तजनों के मार्ग पार करने के बाद ही यातायात सुचारू हो सका। परिक्रमा रमणरेती क्षेत्र स्थित उनके आश्रम पर पहुंचने के बाद ही संपन्न हो सकी। इस बीच परिक्रमा में राधे-राधे के बोल गुंजायमान हो गए। भक्त भी नाचते-गाते हुए परिक्रमा लगा रहे थे।