शाहजहांपुर में उठक बैठक लगाने वाले IAS पर गिरी गाज, राजस्व परिषद से किए गए संबद्ध
- मथुरा में एसडीएम सदर एवं नगर निगम में रहे हैं अतिरिक्त अपर नगर आयुक्त
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को वकीलों के साथ हुए विवाद के दौरान कान पकड़कर उठक बैठक लगाने वाले शाहजहांपुर के जॉइंट मजिस्ट्रेट रिंकू राही को हटाकर राजस्व परिषद कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। आईएएस रिंकू राही ने शाहजहांपुर में वकीलों के साथ हुए विवाद के दौरान अधिवक्ताओं के सामने सार्वजनिक तौर पर कान पकड़कर उठक बैठक जो लगाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रदेश सहित देशभर के IAS हैरान रह गए। रिंकू सिंह मथुरा में भी कुछ दिन एसडीएम सदर रहे हैं।
आईएएस रिंकू राही के इस सार्वजनिक तौर पर किए गए आचरण से जहां जनता में प्रशासनिक अधिकारियों की छवि पर आघात लगा वही आईएएस संवर्ग की छवि पर भी चोट लगी।
शाहजहांपुर में एसडीएम पुवायां पद पर ज्वाइन करने के 36 घंटे बाद ही उनका तबादला कर दिया गया। उनको राजस्व परिषद से संबद्ध किया गया है। रिंकू सिंह राही ने 28 जुलाई की रात 11 बजे पुवायां में एसडीएम का पदभार ग्रहण किया था। 29 जुलाई को वह ड्यूटी पर आए तो वकील आज्ञाराम शर्मा के मुंशी को दीवार के पास लघुशंका करते देख उससे उठक-बैठक लगवाई थी। इसके बाद तहसील के दफ्तरों का निरीक्षण करने के बाद वह धरना दे रहे वकीलों के पास पहुंचे।
वकीलों ने बताया था कि तहसील परिसर में बने शौचालय बेहद गंदे हैं, ऐसे में वकील और मुंशी मजबूरन खुले में लघुशंका करते हैं। इस पर एसडीएम ने कहा था कि तहसील के बड़े अधिकारी होने के नाते वह सफाई ठीक से न होने की जिम्मेदारी लेते हैं। इसके बाद एसडीएम ने वकीलों के सामने कान पकड़कर पांच बार उठक-बैठक लगाई थी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की भांति वायरल हुआ जिसने देखा उसने अपनी अपनी तीखी टिप्पड़ी व्यक्त की।
बताते है जंहा जहां उनकी पोस्टिंग हुई है वहां उनके साथ तरह तरह के विवाद सामने किसी न किसी रूप में आए हैं। आइ्रएएस रिंकू सिंह राही मथुरा में कुछ दिन के लिए एसडीएम सदर के पद पर कार्य कर चुके हैं। वह वह प्रशिक्षण के लिए नगर निगम कार्यालय में भी आए थे। उन्होंने यहां भी बाबूओं को ईमानदारी का पाठ पढ़ाया था। मथुरा से ही रिंकू सिंह राही सहारनपुर स्थानांतरण होकर पहुंचे थे।



