89 साल के फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ऐसे रहते हैं फिट, शेयर की वर्कआउट वीडियो

  • Tuesday April 15 2025 - 11:24 PM
  •  

मुंबई। बॉलीवुड के ही मैन धर्मेंद्र Dharmendra ने अपना फिटेनस वीडियो प्रशंसकों के साथ शेयर किये हैं। धर्मेंद्र फिल्म इंडस्ट्री में भले ही कम दिखाई दें लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन फैंस के साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करते रहते हैं। जिससे उनकी धमाकेदार फिल्म और उनका बेजोड़ अभिनय एक बार फिर याद आ जाता है। 

धर्मेंद्र, अपनी फिटनेस का हमेशा ध्यान रखते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर जिम से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में धर्मेंद्र ने कहा,’दोस्तों मैंने एक्सरसाइज करना शुरू कर दी है, फिजियोथेरेपी शुरू कर दी है। मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूं।

इसके बाद उन्होंने अपनी जांघों पर हाथ मारते हुए कहा, देखो मैं आज भी कितना फिट हूं और मेहनत करने के लिए तैयार हूं। धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, दोस्तों, मैं एंटरटेन और इंस्पायर करने के लिए पैदा हुआ हूं। लव यू, आप सभी स्वस्थ और मजबूत रहें। फिल्म अभिनेता धर्मेद्र के जीवन की एक बड़ी विशेषता रही है कि उन्होंने अपने प्रशंसकों को हमेशा हैल्थी आईकॉन के रूप में पेश किया ताकि उनके प्रशंसक भी नशा एवं गलत बातों से दूर रहकर स्वस्थ्य और मजबूत रहें।