BJP ने की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा, कई पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को मिला स्थान
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों का एलान किया है। इनमें तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय कुमार समेत दस लोगों को शामिल किया है।
जिन लोगों को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया है उनमें ये नाम शामिल हैं- सुरेश कश्यप, डॉ. संजय जायसवाल, विष्णुदेव साय, धरमलाल कौशिक, अश्विनी शर्मा, बंदी संजय कुमार, सोमावीर राजू, दीपक प्रकाश, किरोड़ी लाल मीणा और डॉ. सतीश पूनिया के नाम शामिल हैं। इसके अलावा के सुभाष कन्नौथ को केरल का प्रदेश महासचिव (संगठन) बनाया गया है।



