घर में रखी हाथी और कछुए की मूर्ति वास्तु के मुताबिक होती है शुभ, दूर करती हैं दरिद्रता और कंगाली

  • Saturday May 07 2022 - 09:53 AM
  •  

आजकल लोगो में घर को सुंदर बनाने का अधिक टेªंड चल रहा है। हर कोई ये चाहता है कि उसके घर पर कोई भी आए तो देखते ही मंत्रमुग्ध हो जाए। हर कोई उनके घर की तारीफ करे और इसके लिए वह तरह तरह के सजावटी सामान का इस्तेमाल करते है। 

घर के अंदर रखी हुई साफ-सफाई और सजावट की चीजों में आजकल लोग बहुत सारे पैसे खर्च करते है और वास्तु नियम के अनुसार या फिर जाने माने इंटीरियर डेकोरेटर को बुलावा कर घर की साज-सज्जा में पैसे ख़र्च करते है।

दरअसल वास्तु के मुताबिक घरों में मूर्तियों को रखना काफी शुभ तो माना जाता है लेकिन कुछ ऐसी मूर्तियों है जिन्हे रखने से बचना चाहिए। वास्तु के मुताबिक कुछ मूर्तियां ऐसी भी होती है जो घर के अंदर नकारात्मक माहौल बना सकती है। वास्तु के नियमो का सीधा प्रभाव हमारे जीवन और सुख-समृद्धि पर पड़ता है। आइए जानते है ऐसी कुछ मूर्तियों के बारे में -  

हाथी की मूर्ति 

वास्तु के नियमों के मुताबिक हाथी को समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। जिसको एरावत भी कहा जाता है ज्योतिष एवं हिन्दू धर्म के मुताबिक हाथी की मूर्ति घर रखना शुभ होता है।

कछुए की मूर्ति 

फेंगशुई वास्तु नियम, वैदिक नियमो की तरह ही फलदाई एवं लाभकारी माना जाता है। फेंगुशई की मूर्ति को घर में रखने से धन का लाभ होता है।