UP: कारागार विभाग में बड़ा फेरबदल, 17 जिलों के जेलरों का हुआ तबादला

  • Friday June 30 2023 - 02:16 PM
  •  

लखनऊ। यूपी के 17 जिलों के जेलरों का तबादला किया गया है। शासन ने जेलरों की तबादला सूची जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार केन्द्रीय कारागार इटावा के जेलर सतीश चन्द्र त्रिपाठी को बनाया गया है। वहीं पंकज कुमार सिंह लखनऊ जेल का जेलर बनाए गए। राजेश कुमार सिंह मुजफ्फरनगर जेल के जेलर, राजेश कुमार राय प्रथम जिला जेल प्रतापगढ के जेलर, कमलेंद्र प्रताप सिंह अलीगढ जेल के जेलर बनाए गए। 

वहीं अजय कुमार जौनपुर जेल के जेलर, वीरेन्द्र कुमार वर्मा सुल्तानपुर जिला जेल के जेलर , रंजीत कुमार सिंह संत कबीरनगर जिला जेल के जेलर, अपूर्व व्रत पाठक बस्ती जिला जेल के जेलर बनाए गए। इसके अलावा राजेश कुमार जेलर मऊ, योगेश कुमार जेलर बांदा, राजीव कुमार सिंह नोएडा जेल के जेलर एवं नागेश सिंह आगरा जिला जेल के जेलर बनाए गए हैं। ट्रांसफर लिस्ट में गाजियाबाद जेल के वर्ममान जेलर का भी तबादला हो गया है। अब उनके स्थान पर कुलदीप सिंह भदौरिया आए हैं। प्रदीप कुमार कश्यप जेलर एटा, राजेश कुमार पाण्डेय शाहजहांपुर जिला जेल के जेलर बनाए गए हैं।