समाजवादी पार्टी पिछ़ड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की 147 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

  • Friday July 14 2023 - 12:32 AM
  •  

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपने-अपने पार्टी संगठन को मजबूती देने में लगे हैं। वर्षों से जिन राजनीतिक दलों में कार्यकारिणी गठित नहीं हो रही थी, अब नगर से लेकर प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की घोषणा की जा रही है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने भी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ 147 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। 

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप की राज्य कार्यकारिणी में नो उपाध्यक्षों में अशोक कुशवाहा, ब्रजेश विश्वकर्मा, श्यामकृष्ण गुप्ता साहू, रामसेवक पाल, तूफानी निषाद, देशराज सिंह जाट, कल्याण यादव, अमित प्रजापति, रामनरेश चौरसिया, चार प्रदेश महासचिव अब्दुल हाफिज, गांधी, रामचन्द्र राजभर, गिरीश मथाोरिया सेन, महेन्द चौहान, कोषाध्यक्ष निशीथ रंजन उर्फ नयन वर्मा इनके अलावा 25 विशेष आमंत्रित सदस्य, 108 प्रदेश सचिव एवं 25 र्कार्यकारिणी सदस्य नामित किए हैं। यह जानकारी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने दी।